सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स | हरियाणा GK

सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स | हरियाणा GK

  • हरियाणा सरकार गुरुग्राम में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित करने जा रही है।
  • यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुबई के शारजाह जंगल सफारी का दौरा करने के बाद कही है।
  • यह जंगल सफारी गुरुग्राम व नूंह के 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जायेगा ।
  • 1 से 30 सितंबर 2022 तक कुपोषण मुक्त हरियाणा अभियान चलाया गया। इस माह को राष्ट्रीय पोषण माह कहा गया है।
  • हाल ही में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने हरियाणा के भट्टू में 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता का एक स्टील साइलो चालू किया गया है।
  • पी के दास को हरियाणा बिजली निगम का चेयरमैन बनाया गया है।
  • हरियाणा के हिसार जिले से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के “भारत को नंबर वन बनाएं” अभियान को 7 सितंबर से शुरू किया।
  • कनाडा के ब्रैंपटन शहर में गीता पार्क बनाया जाएगा।
  • अभिमन्युपुर (थानेसर) में ऐतिहासिक सूर्यकुण्ड मेला 2 सितंबर से शुरू हुआ है।
  • देश की दूसरी सबसे बड़ी गणेश जी की प्रतिमा को बहादुरगढ़ में स्थापित किया गया है। यह प्रतिमा 74 फीट की ऊंची प्रतिमा है।
  • हाल ही में कैबिनेट की बैठक में हरियाणा एयरपोर्ट विकास लिमिटेड के गठन अगर चुनरी डीसी है इसके चेयरमैन दुष्यंत चौटाला जी को बनाया गया।
  • हरियाणा के रोहतक जिले में मेगा फूड पार्क बनेगा।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
  • हरियाणा का पहला व्हीकल स्क्रेपिंग फैसिलिटी सेंटर को शुरुआत नूंह जिले के फतेहपुर गांव में लगाया गया है।
  • हरियाणा के हरियाणा एग्रीकल्चर विश्विद्यालय (HAU) हिसार ने सोनाली मेथी HM57 की किस्म विकसित की है।
  • हरियाणा में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान की शुरुवात की जा रही है। इस सम्मान के तहत लेखकों को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
  • जीरो बजट खेती को लेकर हरियाणा सरकार गुजरात के साथ मंथन करने जा रही है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा हड़प्पा संस्कृति संग्रहालय हरियाणा के राखीगढ़ी क्षेत्र में बनाया जा रहा है।
  • हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में विनेश फोगट ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
  • प्रोफेसर टंकेशवर कुमार को शिक्षा रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में हरियाणा पुलिस को FICCI Smart Policing Award से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के करनाल जिले में पहली बार युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा।
  • हिसार जिले में 60 लाख की लागत से बोधन कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
  • अगर हरियाणा के किसी जिले के किसी गांव की पंचायत 90% बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करती है तो हरियाणा सरकार द्वारा उस पंचायत को पांच लाख रुपए की इनाम राशि दी जाएगी।
  • सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने रिकॉर्ड चौथा मेडल जीता है।
  • हरियाणा कृषि विश्विद्यालय के महेंद्रगढ़ जिले के कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरुस्कार से नवाजा गया है।
  • हर साल 22 सितंबर को विश्व कार मुक्त दिवस मनाया जाता है।
  • हरियाणा के झज्जर जिले के मनजीत ने आयरलैंड से स्कॉटलैंड तक 36 किलोमीटर स्विमिंग करने वाले एशिया के पहला तैराक बने हैं।
  • हाल ही में REC Limited महारत्न का दर्जा पाने वाली देश की 12 वीं कंपनी बन गई है। यह हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित है।
  • हाल ही में 4 राज्यों ने पैसेंजर व्हीकल मूवमेंट के लिए समझौता किया है। ये हैं – हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
  • हरियाणा के धारूहेड़ा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अक्टूबर को क्लीन सिटी अवार्ड से सम्मानित करेंगी।
  • हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बाबरपुर का नाम श्री गुरु नानक पुर किया गया है।
  • हरियाणा में निहारिका को बालिका शिक्षा अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • हरियाणा राज्य में 5 सितंबर 2022 से सेहत योजना की शुरुआत की गई है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने प्रदेश के लिए सुजल योजना का शुभारंभ 13 जून 2022 को किया था।
  • हरियाणा के सोनीपत जिले की शिक्षिका अंजू दहिया को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • 16 सितंबर से 19 सितंबर 2022 के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ओटावा (कनाडा) में किया गया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी पुरातत्व स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की है।
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम जिले के लोक निर्माण विश्राम गृह में “मोदी ड्रीम्स मीट डिलीवरी” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  • हरियाणा के रोहतक, जींद, कैथल आदि जिलों से हो कर दिल्ली चंडीगढ़ अमृतसर बुलेट ट्रेन गुजरेगी।
  • त्रिपुरा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी होंगे।
  • ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया।
  • हरियाणा की सुशीला मान को पंजाबराव देशमुख उत्कृष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा में हर साल 3500 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में वायरलेस बिजली के लिए पायलेट परियोजना शुरू की गई है।
  • हाल ही में हरियाणा में 8 नए उपमंडल बनाए गए हैं। ये हैं – बवानी खेड़ा (भिवानी), मानेसर (गुरुग्राम), जुलाना (जींद), नीलोखेड़ी (करनाल), नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़), इसराना (पानीपत), कलानौर (रोहतक), छछरौली (यमुनानगर)

Important Links

 

Ø हरियाणा का इतिहास (प्राचीन,मध्य,आधुनिक) – Link

Ø जिलेवार परिचय – Link

Ø करेंट अफेयर्स 2022 – Link

Ø Question Bank – Link

Ø विविध हरियाणा – Link

 

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार