अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स | हरियाणा GK

अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स | हरियाणा GK

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रोहतक में देश के पहले रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन किया।
  • अमित शाह जी ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले से हरियाणा की 6600 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
  • झज्जर जिले के डॉक्टर राजकला देशवाल को हरियाणा साहित्य अकादमी ने श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • गजेंद्र फोगाट को रोम फोर्ड में आयोजित समारोह में शान ए हरियाणा अवार्ड प्रदान किया गया है।
  • अमन सेहरावत अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए हैं।
  • हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद शहर मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शहर बनेंगे।
  • 26 अक्तूबर 2022 के सूर्य ग्रहण के अवसर पर कुरुक्षेत्र जिले के ब्रह्मसरोवर में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया
  • हिसार जिले के अंकुश पंघाल ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। 
  • अक्टूबर 2022 तक हरियाणा के 83 पुलिसकर्मियों ने राज्य और इसकी नागरिकों की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा के पंचकुला जिले में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 48 वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर का आयोजन फरीदाबाद के सूरजकुंड में किया गया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने NIT फरीदाबाद बस अड्डे का लोकार्पण किया।
  • 24 अक्टूबर को हरियाणा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र दिवस आयोजित किया।
  • हरियाणा में सितंबर 2022 तक 36 सरकारी ब्लड बैंक कार्यरत हैं।
  • हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय , महेंद्रगढ़ के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में अध्यापनरत सहायक आचार्य डॉ. मनीषा पांडे का नाम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, USA द्वारा दुनियां के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है।
  • हरियाणा में पंचायत चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • हरियाणा में सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषद के सदस्य को ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 7 से 31 अक्टूबर तक पहली बार राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा का 23 वां ऑक्सीजन बाग दीपालपुर गांव में लगाया गया है।
  • हरियाणा के शाहबाज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है।
  • हरियाणा सरकार में पराली के प्रबंधन पर किसान को प्रति एकड़ ₹1000 की प्रोत्साहन दी जाएगी।
  • उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र शाखा की स्थापना अंबाला जिले में की जाएगी।
  • पांचवे इंटरनेशनल सोलर एलाइंस की मेजबानी भारत देश को मिली है।
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए चेयरमैन वी.पी. यादव को बनाया गया है।
  • हरियाणा की पहली मूकबधिर वकील सुदामिनी बनी है।
  • हरियाणा में 17 नए रेलवे स्टेशन बनाये जाएंगे।
  • हरियाणा की पूजा NASA में सूर्य के कोरोनामंडल में हो रही घटना पर शोध करेंगी।
  • हरियाणा में जिला जल संसाधन योजना 2022 से 2025 तक की तैयार की गई है।
  • धीरज गर्ग को हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन का मिशन का निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 7 देशों में नियुक्त भारतीय राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है।
  • हरियाणा राज्य के निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह है।
  • हरियाणा के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार और जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय YMCA, फरीदाबाद को NAAC से A+ ग्रेड मिला है।
  • भारत देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हरियाणा के अंबाला स्टेशन पर रुकेगी।
  • हरियाणा के राज्यपाल ने सरदार गुरजीत द्वारा लिखित “द हेरांबी फैक्टर” नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स स्पर्धा में शिल्पा ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • वंशिका घनघस यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी सेंटर खोला जाएगा।
  • हाटकेश्वर धाम के सरोवर में स्नान करने से 68 तीर्थों का पुण्य प्राप्त होता है।
  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट 2022 के अनुसार हरियाणा राज्य को सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य का दर्जा दिया गया है।
  • हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना के तहत 30% की सब्सिडी मिलती है।
  • 57 वीं सीनियर हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन अंबाला जिले में किया गया।
  • द टाइम्स हाईर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार को 37 वा स्थान मिला है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद और पानीपत जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कोविन ऐप का प्रयोग राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में किया जाएगा।
  • हरियाणा में 8 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
  • हरियाणा के भिवानी जिले के डॉक्टर विभा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं।
  • कचरे के निस्तारण के लिए हरियाणा के भिवानी, सिरसा और करनाल जिलों में प्रारंभिक चरण में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लगाए जाएंगे।
  • 36 वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा है। इन खेलों में हरियाणा ने कुल 116 पदक जीते हैं।
  • नगर निकायों के विज्ञापन स्थलों की नीलामी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पोर्टल लॉन्च किया है।
  • अक्टूबर महीने को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया गया है।
  • हरियाणा के मनदीप सिंह चौहान को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा देश में शीर्ष 5 राज्यों में रहा है।
  • शहरी क्षेत्र के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा का गुरुग्राम जिला टॉप पर आए।
  • धारूहेड़ा और बवानीखेड़ा शहरों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड दिया गया है।
  • राजेश जोगपाल को मॉडर्न पाईथियन गेम्स हरियाणा का मानक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • निपुण भारत निपुण हरियाणा योजना के तहत राष्ट्रीय परीक्षा 2022 में तीसरी कक्षा तक के हरियाणा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
  • देश का दूसरा दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है।
  • हरियाणा के 400 स्कूलों में ICT लैब बनाई जाएगी।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा का भिवानी जिला पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है।
  • हरियाणा में नेचुरल गैस का उपयोग करने वाली औद्योगिक इकाइयों को वैट में 50% की छूट मिलेगी।
  • रोहतक के कुणाल हरियाणवी ने 100% इको फ्रेंडली कपड़ा बनाकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
  • हरियाणा के कैथल जिले के राहुल तुरन ने अक्टूबर 2022 में आर्यन मैन का खिताब जीता है।
  • हरियाणा सरकार 6 ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन बनाएगी।
  • तिआना फोगाट ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक जीता है।
  • हरियाणा के अंबाला जिले से कालाअम्ब और मोहाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है।
  • हरियाणा में 2 से 8 अक्टूबर 2022 तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया गया है।
  • हरियाणा के पर्वतारोही नीतीश दहिया की एवलांच में फसने से मौत हो गई।
  • हरियाणा के गन्नौर शहर में पेरिस की तर्ज पर इंटरनेशनल मार्केट बनाई जा रही है।
  • यूनेस्को ने 50 विशिष्ट भारतीय विरासत वस्त्र शिल्पो की सूची में हरियाणा से खेस को स्थान मिला है।
  • हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक जिले में किया गया।
  • राष्ट्रीय खेल 2022 में अमित पंघाल ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
  • शिवालिक विकास बोर्ड का कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर को बनाया गया है।
  • गांधी मंडेला फाउंडेशन ने मनोहर लाल खट्टर को चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरियाणा के गुरुग्राम जिले से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की शुरुआत की है।
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के राजीव दीक्षित गुरुकुल ने 1 मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • NCR के बाहर पहली बार चंडीगढ़ में वायु सेना दिवस पर समारोह आयोजित किया गया है।
  • हरियाणा में GRP के कुल 16 थाने हैं।
  • महिला वर्ल्ड हॉकी गोलकीपर ऑफ द ईयर सविता पूनिया को चुना गया है।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को अब मिशन शक्ति संबल के में विलय कर दिया गया है।
  • विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देने के लिए माह के पहले बुधवार को जागरूकता क्लास लगाई जाएगी।
  • हरियाणा कैडर के राकेश गुप्ता IAS अधिकारी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • कुरुक्षेत्र जिले के कमोदा तीर्थ पर 2 अक्टूबर को शुक्ल सप्तमी मेला आयोजित किया गया।
  • हरियाणा की संतोष यादव को आरआरएस ने विजयदशमी उत्सव में मुख्य अतिथि बनाया।
  • हरियाणा सरकार ने फिट बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए फिट सीनियर सिटीजन ऑफ द ईयर अवार्ड की शुरुआत की है।
  • हरियाणा के धारूहेड़ा नगर पालिका को स्वच्छ शहर के अवार्ड से नवाजा गया है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में रेबीज की जांच शुरू की जाएगी।

Important Links

 

Ø हरियाणा का इतिहास (प्राचीन,मध्य,आधुनिक) – Link

Ø जिलेवार परिचय – Link

Ø करेंट अफेयर्स 2022 – Link

Ø Question Bank – Link

Ø विविध हरियाणा – Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार