homeharyana

मार्ले-मिण्टो सुधार एवं अन्य आन्दोलन

मार्ले-मिण्टो सुधार पर हरियाणा की प्रतिक्रिया

  • हरियाणा में क्रान्तिकारी गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र अम्बाला बना, जहाँ दिसम्बर, 1909 में वहाँ के उपायुक्त के बंगले पर बम फेंका गया।
  • अम्बाला व करनाल जिलों को शिमला के साथ जोड़कर विधानपरिषद सदस्यता निश्चित की गई।
  • वर्ष 1916 में होमरूल लीग आंदोलन की शुरुआत हुई। बालगंगाधर तिलक तथा ऐनी बेसेण्ट ने होमरूल लीग का गठन किया।
  • हरियाणा में पंडित नेकीराम शर्मा ने होमरूल लीग आंदोलन को विस्तार प्रदान किया।
  • हरियाणा के पत्रकार बालमुकुन्द गुप्त ने शिवशम्भू का चिट्ठा नामक लेखों के माध्यम से मार्ले-मिण्टो सुधार का विरोध किया।
  • वर्ष 1909 के मार्ले-मिण्टो सुधार के अधीन गुरुग्राम, रोहतक व हिसार के जिला बोर्ड व कमेटी की वोट से पंजाब विधानसभा के लिए एक सदस्य चुने जाने की अनुमति दे दी गई। इसमें अम्बाला व करनाल जिलों को शिमला के साथ जोड़कर सदस्यता निश्चित की गई थी।

रॉलेट एक्ट एवं सत्याग्रह

  • ‘रॉलेट एक्ट’ 21 मार्च, 1919 को पारित किया गया, देश भर में इसका विरोध हुआ। राज्य के अम्बाला शहर में सर्वप्रथम इस एक्ट का विरोध दर्ज किया गया।
  • हरियाणा के नेताओं के आमन्त्रण पर इस आन्दोलन को प्रेरित करने हेतु महात्मा गाँधी बम्बई से हरियाणा आए।
  • 10 अप्रैल, 1919 को गाँधी जी पलवल से गिरफ्तार कर लिए गए।
  • 6 अप्रैल, 1919 रॉलेट एक्ट के विरोध में रोहतक में एक बड़ी कॉन्फ्रेंस की गई।
  • 14 अप्रैल को रेल कर्मचारियों एवं जनता ने बहादुरगढ़ स्टेशन पर हमला किया।
  • 19 अप्रैल को क्रान्तिकारियों ने अम्बाला छावनी में 1/34 सिख पाइनियर रेजीमेण्ट के स्टोर में आग लगा दी। इस प्रकार हर जगह तोड़-फोड़ होती रही। उसी समय गाँधी जी ने अहिंसावादी तरीके से आन्दोलन चलाने की योजना बनाई ।

असहयोग आन्दोलन

  • हरियाणा के पानीपत में अक्टूबर, 1920 में असहयोग आन्दोलन सम्बन्धी प्रथम सभा का आयोजन लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में हुआ।
  • वर्ष 1920-22 में देशव्यापी असहयोग आन्दोलन को ताकत देने के लिए गाँधी जी ने 15 फरवरी, 1920 को भिवानी, 16 फरवरी, 1920 को कलानौर तथा 17 फरवरी को रोहतक का दौरा किया।
  • 22 अक्टूबर, 1920 को भिवानी में हुई गाँधी जी की सभा का आयोजन हरियाणा केसरी पण्डित नेकीराम शर्मा तथा श्री के. ए. देसाई द्वारा किया गया। इस आन्दोलन में लाला लाजपत राय ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। असहयोग आन्दोलन के विस्तार हेतु गाँधी जी 8 मार्च 1921 को अम्बाला में आए थे। तथा यहाँ पर दुबारा आने की बात कही थी। असहयोग आन्दोलन के दौरान 17 नवम्बर, 1921 को प्रिन्स ऑफ वेल्स के बम्बई पहुँचने पर हरियाणा में भी अन्य प्रान्तों की भाँति हड़ताल रही।
  • इस आन्दोलन के चलते हरियाणा के बहुत-से लोगों ने सरकार से प्राप्त पदकों व सम्मानों को लौटा दिया तथा अम्बाला के लाला मुरलीधर ने रायबहादुर सम्मान लौटा दिया।

साइमन कमीशन का विरोध

  • हरियाणा के भिवानी, रोहतक, झज्जर व अम्बाला आदि जिलों में साइमन कमीशन का कड़ा विरोध किया गया।
  • डॉ. सत्यपाल, श्रीराम शर्मा व नेकीराम शर्मा आदि ने जनता को प्रोत्साहित किया।
  • साइमन कमीशन के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजों द्वारा किए गए लाठी चार्ज से लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा में 17 नवम्बर, 1928 को शोक सभाएँ की गई। 
  • 10 मार्च, 1929 को रोहतक में कृषक मजदूर सम्मेलन का आयोजन अर्जुन सेठी ने किया। इसमें जवाहरलाल नेहरू भी उपस्थित थे।

सविनय अवज्ञा आन्दोलन 

  • 12 मार्च, 1930 को चुने गए 78 सत्याग्रहियों के साथ उन्होंने अपना ऐतिहासिक डाण्डी मार्च प्रारम्भ किया। इन प्रतिनिधियों में अम्बाला के लाला सूरजभान भी शामिल थे।
  • अम्बाला में लाला दुलीचन्द की पुत्रियों विद्यावती, यशोदा व जमना के नेतृत्व में कई महिलाओं ने इस आन्दोलन में भाग लिया।
  • सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान सैकड़ों छात्रों ने विद्यालय छोड़ दिया, जिनमें चौधरी देवीलाल, जैसे प्रमुख छात्र नेता भी सम्मिलित थे।
  • सितम्बर, 1930 तक हरियाणा से 417 सत्याग्रही गिरफ्तार किए गए।

व्यक्तिगत सत्याग्रह

  • वर्ष 1940-41 में गाँधी जी द्वारा प्रारम्भ किए गए व्यक्तिगत सत्याग्रह में सैकड़ों हरियाणावासियों ने स्वयं को न्यौछावर कर दिया।

भारत छोड़ो आन्दोलन एवं आजाद हिन्द फौज

  • 8 अगस्त, 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन की घोषणा के साथ ही हरियाणा में रेलवे स्टेशनों, डाकघर, तारघर और पुलिस थानों पर तोड़फोड एवं प्रदर्शन किया गया।
  • देश को स्वतन्त्रता दिलाने हेतु देश के बाहर से भी कई संगठनों ने प्रयास किए, जिसमें नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का INA (इण्डियन नेशनल आर्मी) संगठन प्रमुख था। इसमें 2,845 सैनिक हरियाणा से सम्बन्धित थे।

हरियाणा का आधुनिक इतिहासLink

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार