मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

  • हरियाणा की छात्रा भावना सैनी को “डॉक्टर कल्पना चावला अवार्ड” सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गाँव की खिलाडी नीतू घणघस ने सोफिया में हुए 73 वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा के रोहतक जिले के खिलाड़ी ध्रुव ने “मास्को स्टार्स वुशू इंटरनेशनल चैंपियनशिप” में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा के रोहतक जिले की तनु गुलिया ने रजत पदक, जींद जिले की प्राची और कनुप्रिया ने कांस्य पदक उज़्बेकिस्तान में आयोजित की गई जूनियर एशियन तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता है।
  • हरियाणा के खिलाडी रवि दहिया को 57 kg भार वर्ग में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि बजरंग पूनिया को 65 किलोग्राम भार वर्ग में छठा स्थान मिला है।
  • हरियाणा के खिलाड़ी सुमित अंतिल को “बेस्ट पैरा मेल स्पोर्ट्स पर्सन” अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा की सुप्रिया ढांडा को “आउटस्टैंडिंग वूमेन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के यमुनानगर की दिव्यांका चौधरी को “लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मल्टीमॉडल सुविधायुक्त नए बस पोर्ट की स्थापना की जाएगी।
  • हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए “कृषि सलाहकार परिषद” का निर्माण किया जाएगा।
  • “वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2021” के अनुसार हरियाणा के 5 जिलों – फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और जींद को सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल किया गया है।
  • हिसार जिले में “डॉक्टर मंगल सेन कृषि विज्ञान संग्रहालय” बनाया जाएगा।
  • हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को “स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड” दिया गया है।
  • हरियाणा के अभिमन्यु दहिया को “जल प्रहरी सम्मान-2022” से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के रोहनात गांव की कहानी को हरियाणा के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
  • चंडीगढ़ में “अत्याधुनिक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र” का उद्घाटन किया गया है।
  • हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए “सुषमा स्वराज पुरस्कार” देने की शुरुआत की है।
  • हरियाणा राज्य को “निर्यात तैयारी सूचकांक-2021” में देश भर में पांचवा स्थान मिला है।
  • विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 85 करोड़ की लागत से अंबाला जिले में “आर्य भट्ट विज्ञान केंद्र” स्थापित किया जा रहा है।
  • हरियाणा के भिवानी जिले में “एकीकृत एक्वा पार्क व उत्कृष्टता केंद्र” बनाया जाएगा।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • हरियाणा के जींद जिले के उचाना खुर्द में राज्य का पहला “कौशल वृद्धि केंद्र” स्थापित किया जाएगा।
  • गुरुग्राम के दमदमा में “एडवेंचर पर्यटन केंद्र” बनाया जाएगा।
  • पंचकुला जिले में 34 वें “स्प्रिंग फेस्टिवल-2022” का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा की फिल्म “बिफोर आई डाई” को जर्मनी में हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का किताब मिला है।
  • हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा में देश की पहली ग्रामीण मैराथन का आयोजन किया गया।
  • हरियाणा के सोनीपत जिले की बेटी खुशी दहिया ने “वीपीआर मिस इंडिया 2022” का खिताब जीता है।
  • नवीन गर्ग को नॉर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ अकाउंटेंट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  • निर्मल रानी (गन्नौर से विधायक) और नीरज शर्मा (एनआईटी फरीदाबाद से विधायक) को सर्वश्रेष्ठ विधायक 2021-22 का अवार्ड मिला है।
  • विपिन चहल को अफ्रीका में होने वाली “वर्ल्ड डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2022” के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
  • हरियाणा के मेवात जिले को “राज्य स्तरीय पोषण पुरस्कार 2021-22” में प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर फरीदाबाद और तीसरे स्थान पर पलवल है।
  • हरियाणा की रीटा रानी को “इंटरनेशनल अवॉर्ड ऑफ वैक्सीनेशन” अवार्ड मिला है।
  • हरियाणा के भिवानी जिले में मोटे अनाजों पर अनुसंधान व उत्पादकता में सुधार के “क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र” की स्थापना की जाएगी।
  • हरियाणा के सिरसा जिले की विमला सिंवर को “सोशल वर्कर अवार्ड 2021-22” से नवाजा गया है।
  • हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित जहांआरा स्टेडियम का नाम बदलकर “महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम” रखा जाएगा।
  • हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले में वन अनुसंधान संस्थान बनाया जाएगा।
  • वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए हरियाणा सरकार ने “हरियाणा विज्ञान रत्न से सम्मनित” व्यक्तियों की सूची जारी की है। ये पुरस्कार प्राप्तकर्ता निम्न है –
    • वर्ष 2019 – प्रो. नीरज जैन औत प्रो. मुकेश जैन
    • वर्ष 2020 – प्रो. मोतीलाल मदान व डॉक्टर सुशीला मान
    • वर्ष 2021 – डॉक्टर चेतन प्रकाश कौशिक व डॉक्टर इलोरा सेन
  • वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए हरियाणा सरकार ने “हरियाणा युवा विज्ञान रत्न से सम्मनित” व्यक्तियों की सूची जारी की है। ये पुरस्कार प्राप्तकर्ता निम्न है –
    • वर्ष 2019 – डॉक्टर पूजा देवी और डॉक्टर राम जिवारी
    • वर्ष 2020 – डॉक्टर पवन कुमार और श्री सतीश खुराना
    • वर्ष 2021 – डॉक्टर कल्पना नागपाल
  • हरियाणा की सुमन देवी को बहिन शन्नो देवी “पंचायती राज अवार्ड” मिला है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में “ऑर्गेनिक मंडी” बनाई जाएगी।
  • हरियाणा की खिलाडी रेनू कादयान ने “मास्टर्स विश्व कप प्रतियोगिता” में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा के जींद जिले में देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट लगाया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य में हर महीने पहले बुधवार को “साइबर अलर्ट डे” मनाया जाएगा।
  • हरियाणा की महिला पूजा शर्मा को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया है।
  • हरियाणा की मंजू शर्मा (जींद) को “सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के खिलाडी सचिन डेकवाल ने “डब्लूबीसी एशिया टाइटल कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप” में खिताब जीता है।
  • हरियाणा राज्य हैंडबाल एसोसिएशन का अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को बनाया गया है।
  • हरियाणा के पानीपत जिले की गीता देवी को सर्वश्रेष्ठ आंगनवाडी वर्कर का अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2022) को महिला दिवस के अवसर पर दिया गया है।
  • हरियाणा राज्य जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने वाला देश का सातवां राज्य बन गया है। यह कानून 23 मार्च को विधानसभा में पास किया गया।
  • हरियाणा सरकार ने परिवार के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला जिले के नारायणगढ़ से “शतोउद्यमी सारथी योजना” की शुरुआत की है।
  • हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण बदल संरक्षण की लिए प्रति एकड़ 400 पेड़ लगाने वाले किसानों को ₹10000 प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है।
  • मौसम में निरंतर आ रहे बदलाव की पहचान के लिए मौसम विज्ञान केंद्र सुखना लेक के पास स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
  • मानेसर में 500 बेड का ESI हस्पताल, आईएमटी रोहतक और आईएमटी करनाल में 5 नए ESI औषधाल्यों की स्थापना करने की मंजूरी दी गई है।
  • मास्को वुशु स्टार चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी –
    • ध्रुव – गोल्ड
    • अपर्णा – गोल्ड
    • कुसुम – गोल्ड
    • प्रिंस – सिल्वर
    • हिमांशु – सिल्वर
    • जीवन विजेता – सिल्वर
    • रजनी – ब्रोंज
  • डॉक्टर सुदेश छिकारा को तीन साल के लिए भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत का कुलपति नियुक्त किया गया है।
  • ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 7 मार्च से 10 मार्च तक सीबीएलयू भिवानी में करवाया गया।
  • झज्जर जिले में सो करोड़ की लागत से स्वामी ओमानंद सरस्वती संग्रहालय बनेगा।
  • हरियाणा में 15 साल तक रहने वाला व्यक्ति ही सरकारी नौकरी का हकदार होगा और निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण का लाभ पांच साल तक रहने वाले को भी मिलेगा।
  • TTC हिसार में 12 से 14 मार्च को कृषि दर्शन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  • हरियाणा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन कर एक अतिरिक्त निदेशक की नियुक्ति की जाएगी।
  • कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में गुरु तेग बहादुर के नाम पर एक पीठ स्थापित किया जाएगा।
  • हरियाणा एयरो स्पोर्ट्स कार्निवल की शुरुआत सारस टूरिस्ट रिजॉर्ट दमदमा, गुरुग्राम में 12 मार्च को की गई।
  • हरियाणा में 35 वें सुरजुकुंड क्राफ्ट मेले का शुभारंभ 19 मार्च 2022 को किया गया जो कि 4 अप्रैल 2022 तक चलेगा।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुबई में आयोजित होने वाली “ग्लोबल इन्वेस्टर्स ग्रोथ समिट” में हिस्सा लिया है।
  • हरियाणा के संजय भसीन को पृथ्वीराज कपूर दास रंग सम्मान मिला है।
  • विजय वर्धन को हरियाणा का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा के खिलाड़ी धर्मवीर नैन ने “फैजा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप” में रजत पदक जीता है।

 

MONTHLY CURRENT AFFAIRS

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार