home haryana

जिला परिचय: करनाल | हरियाणा GK

जिला परिचय: करनाल | हरियाणा GK

आंकडें:

स्थापना : 1 नवंबर 1966 साक्षरता दर : 74.73% जनसंख्या : 15.05 लाख
लिंगानुपात: 884 जनसंख्या वृद्धि दर : 18.14% कुल गाँव : 435
ग्राम पंचायतें 382 पंचायत समितियाँ : 8 जिला परिषद वार्ड 25
क्षेत्रफल : 2520 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व: 597 पुलिस रेंज, नगर निगम,लोकसभा क्षेत्र एवं राजस्व मंडल  : करनाल
तहसील:करनाल, इंद्री, असंध, घरौंडा उप तहसील :निसिंग, बल्ला, निगधु खंड/ब्लॉक:घरौंडा, इंद्री, करनाल, नीलोखेड़ी, निसिंग, असंध, मूनक, कुंजपुरा
उपमंडल:करनाल, इंद्री, असंध, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र: करनाल, इंद्री, असंध, घरौंडा, नीलोखेडी  (आरक्षित) करनाल नगर निगम: १७ मार्च 2010

 

जिला स्थिति :

पूर्व दिशा में: यमुना नदी / उत्तरप्रदेश

उत्तर दिशा में:कुरुक्षेत्र

उत्तर-पूर्व में: यमुनानगर

पश्चिम दिशा में:कैथल

दक्षिण दिशा में:पानीपत

दक्षिण-पश्चिम दिशा में:जींद

प्रसिद्ध स्थल

  • असंध:
    •  प्राचीन नाम असंधिवत।
    •  यह धारणा थी कि यहाँ पहले असंध – राजा परीक्षित की राजधानी थी।
  • घरौंडा
    • पहले 1739 में दिल्ली द्वारा नियुक्त आमिल के अधीन था।
    •  1789 में जींद राजा गणपत सिंह के अधिकार में रहा।
  • इंद्री – यहाँ प्रसिद्ध कच्ची समाधि स्थल है।
  • तारावाड़ी:
    •  मोहम्मद गौरी ने 1191 में हिंदुस्तान पर पहला आक्रमण किया था, जिसका मुकाबला दिल्ली में अजमेर के शासक पृथ्वीराज चौहान ने तारावाड़ी मैदान में किया था।
    • इसे तारावाड़ी यानी तराइन की पहली लड़ाई के नाम से जाना जाता है। 
    • 1192 में मोहम्मद गौरी का पुनः आक्रमण तथा विजय। 
    • सर्वोत्तम बासमती चावल के लिए प्रसिद्ध है।
  • नीलोखेड़ी: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (Polytechnic College) 1990 में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की स्थापना।
  • कर्ण तालाब
    • महाभारत काल के महान योद्धा कर्ण मान्यतानुसार इस तालाब में नहाते थे। 
    • इस कारण इस तालाब का नाम कर्ण तालाब पड़ा।
  • देवी मंदिर, सालवन
    •  मेलों का गाँव, यहाँ राजा युधिष्ठर ने दशाश्वमेघ यज्ञ किया था। 
    • यह गाँव कभी राजा सालिवान की राजधानी था।
  • मामा-भांजा मुगलसराय, घरौंडा: शाहजहाँ के शासन में फिरोजखान द्वारा विश्राम गृह के लिए बनवाई गयी । 1914 को राष्ट्रीय महत्त्व जगह का सरक्षित स्मारक घोषित किया गया।
  • ओयसिस पर्यटक स्थल – करनाल
  • सेंट जेम्स चर्च टावर:  इस टावर को ब्रिटिश सरकार द्वारा चर्च के – अन्दर ही बनाया गया था और यहां पर ब्रिटिश सरकार ने छावनी भी बनाई थी।
  • सीतामाई: 
    • सीमगढ़ का मंदिर ऐसा माना जाता है कि सीता माता यहीं जमीन में समा गयी थीं।
    •  माताबाला सुंदरी मंदिर यह मंदिर वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है।
    • मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।
  • निर्मल कुटिया (बाबा निक्का सिंह)- सिक्ख धार्मिक स्थल। 
  • गांधी मेमोरियल हॉल:  पहले विक्टोरिया हॉल हुआ करता था।
  • अटल पार्क:
    • इस पार्क का निर्माण लोगों के मनोरंजन के लिए किया गया है जिसमें एक छोटी झील का भी निर्माण किया गया है।
    •  पाँच पीरों की मजार मधुबन, करनाल।
  • किशोरी महल स्मारक : यह महल स्थापत्य कला का प्रमुख केन्द्र है। इसे लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।
  • दरगाह कलंदर शाह – इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी के पुत्र खिज्र खान और शादी खान द्वारा करवाया गया। बू-अली शाह के नाम पर हुआ।
  • कंचनपुर- करनाल
  • वस्तती: महर्षि वेदव्यास का आश्रम और यहां बैठकर महाभारत की रचना की (रामायण वाल्मीकि) 
  • अदिति मंदिर: आमीन गाँव ( सूर्य का जन्म )
  • मीरा साहिब का मकबरा : यह मकबरा एक संत सैय्यद मोहम्मद, उर्फ मिरान साहिब की याद में बनाई गई। इन्होंने लोगों की भलाई के लिए सम्पूर्ण जीवन त्याग कर दिया।
  • करनाल हवाई अड्डा 1967
  • गणपत सिंह का किला: इस किले का निर्माण राजा गणपत सिंह ने करवाया जो आज पर्यटन का मुख्य केन्द्र है।
  • कुंजपुरा रियासत :- संस्थापक : नवाब निजावत खां
    • (करनाल का युद्ध 1739 में नादिरशाह की सहायता के कारण निजावत खां को कुंजपुरा का शासक बनाया गया)
    • कुंजपुरा रियासत के शासक :
    • निजावत खान 1739-60
    • दलेल खान 1760-73
    • गुलशेर खान 1773-1801 
    • रहमत खान 1801-22
    • नवाब बहादुर जंग खान 1822-29
    • गुलाम अली खान 1829-49
    • 1849-86 नवाब महमूद अली खान
    • 1886 नवाब इब्राहिम अली खान (यह पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर की परिषद के सदस्य भी रहे थे)

मेले

  • बाबा सिमरन दास का मेला
  • छड़िया का मेला
  • पराशर का मेला
  • पांडु का मेला

सिंचाई – यमुना नदी

प्रमुख व्यक्तित्व :

  • मनोहर लाल खट्टर : मुख्यमंत्री हरियाणा (करनाल विधानसभा क्षेत्र विधायक)
  •  संजय भाटिया : लोकसभा सांसद, करनाल
  • हॉकी खिलाड़ी : सुरेंद्र कुमार
  • अश्वनी चोपड़ा पंजाब केसरी के मालिक  
  •  राणा मोहम्मद खान : 9वें/10वें स्पीकर पंजाब विधानसभा

प्रमुख उद्योग :

चमड़ा उद्योग, पेंट उद्योग, लकड़ी उद्योग, कृषि उद्योग, चीनी मिल, आमरी फार्मास्युटिकल्स, दुनार फूड्स लिमिटेड, भारत राइस मिल्स, लिबर्टी शूज लिमिटेड, गुडरिक एग्रोकेम लिमिटेड, नितिन लाइफसाइंसेज लिमिटेड, मॉडर्न एग्रो इंजीनियरिंग वर्क्स, सार्थक बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, प्रभात फर्टिलाइजर एंड केमिकल वर्क्स, अशोका पेंट्स एंड केमिकल्स, आर्यमान ऑटोमोबाइल्स, ओसवाल पंप्स लिमिटेड

home haryana
home haryana

महत्वपूर्ण बिंदु

  • अन्य नाम हरियाणा का पेरिस, धान का कटोरा, करण नगरी, एग्रोहव सूज हाउस 
  • राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज – नीलोखेड़ी 
  • ग्रीनवुड पॉलिटेक्निक कॉलेज रणवार
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज नेहवाल
  • टेक्नो अपेक्स पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राम गोरख गढ़, इंद्री
  • सैनिक स्कूल की स्थापना 1961 में कुंजपुरा में हुई।
  • प्रमुख पुस्तकालय
    • पुरुषोत्तम 1978
    • प्रजापत 1966
    • शहीद भगत सिंह 2006
    • जिला पुस्तकालय 1985
    • पाश पुस्तकालय
  • राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान – इसकी स्थापना मुख्य रूप से इंपीरियल इंस्टिट्यूट ऑफ एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी के रूप में 1930 में हुई बाद में 1955 में इसका नाम राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान पड़ा। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल।
  • गेहूं शोध निदेशालय – 1965 (ICAR)
  • केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान – 1969 इसकी स्थापना इंडो-अमेरिकन वाटर मैनेजमेंट की सिफारिश पर हुई (सेंट्रल सोयल सैलिनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट)
  • मधुबन पुलिस प्रशिक्षण परिषद – 1973
  • माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी विकलांग केंद्र 2002
  • सर्वाधिक घोड़े करनाल में पाए जाते हैं।
  • हरियाणा में बने लिबर्टी जूतों का निर्यात करनाल से होता है।
  • कल्पना चावला जन्म करनाल 17 मार्च, 19621 प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री 1997, 2003। मृत्यु टेक्सास यूएस। (1 फरवरी, 2003)
  • हरियाणा का पहला अंतरिक्ष सुरक्षा विश्वविद्यालय करनाल में है।
  • कर्ण झील करनाल में है।
  • यहां के प्रमुख रेडियो स्टेशन रेडियो धमाल, रेडियो मंत्रा प्रसिद्ध हैं।
  • अम्बाला कैंट पहले करनाल में था जिसे 1883 में मलेरिया फैलने के कारण स्थान्तरित कर दिया गया था ।

अन्य जिलों के बारे में पढ़े – यहाँ क्लिक करें 

Official Website- Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार