जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

  • हरियाणा के अंबाला जिले में आइडियल इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थापित किया जाएगा।
  • नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2022 में रजत पदक जीता है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम & फरीदाबाद शहर को मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (EM) शहर घोषित किया गया है।
  • हरियाणा में ई व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने की कंपनी पलवल में लगेगी।
  • हरियाणा के पंचकुला जिले में 7500 सूक्ष्म सिंचाई प्रदर्शनी परियोजना का शुभारंभ किया गया है।
  • हरियाणा के खिलाड़ी जसप्रीत सिंह ने दुबई में हुई इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
  • हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के माध्यम से ब्राजील देश मुर्रा जर्मप्लाजमा लेगा ताकि वह अधिक से अधिक दूध उत्पादन वाले पशुओं की नस्लों को तैयार कर सके।
  •  रणदीप सिंह सुरजेवाला को राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया हैं।
  • हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 23 जून को 19 महिला खिलाडियों और 33 पुरुष खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया है।
  • हरियाणा पुलिस ने नशा मुक्त हरियाणा अभियान के साथ प्रयास और साथी एप को जोड़ा है।
  • हरियाणा से संबंधित श्री प्रदीप खारिया को भारतीय कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
  • NCRB और CPAF द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CCTNS साइबर चैलेंज प्रतियोगिता 2022 में हांसी पुलिस के इन्वेस्टिगेशन एप को पूरे भारत में तीसरा स्थान मिला है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) शुरू किया जाएगा।
  • हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार पराली प्रबंधन के लिए नेपाल देश का सहयोग करेगी।
  • हरियाणा के रोहतक, जींद और कैथल जिले से दिल्ली – चंडीगढ़ – अमृतसर बुलेट ट्रेन गुजरेगी 
  • हरियाणा से 5 लोगों को पद्मश्री पुरुस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। ये हैं नीरज चोपड़ा (खेल), सुमित अंतिल (खेल), ओम प्रकाश गांधी (सामाजिक कार्य), मोतीलाल मदान (साइंस एवं इंजीनियरिंग), राघवेंद्र तंवर (साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र)
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इंटर फैकल्टी एंड स्टाफ बैडमिंटन और टीटी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में साइंस सिटी बनाई जायेगी।
  • हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का नया सचिव विराट जी को बनाया गया है।
  • हरियाणा के NDRI संस्थान ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट पहल शुरू की है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिव्यांगो के लिए पहला स्टेडियम बनाया गया है।
  • हरियाणा के रोहतक जिले में NDRF का दूसरा रीजनल सेंटर बनाया जाएगा। पहला सेंटर हिसार जिले में बनाया जाएगा।
  • राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने महिषी मित्र एप लॉन्च की है।
  • काठमांडू में आयोजित ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • MSME नेशनल अवार्ड में हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है।
  • नीरज चोपड़ा ने स्वीडन के स्टॉकहोम में पहले ही प्रयास में 89.93 मीटर दूर भाला फेंक कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा में वर्ष 2021 से हर वर्ष 7 अगस्त को जेवलिन थ्रो डे मनाया जाता है।
  • हरियाणा का पहला फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट यमुनानगर में प्रतापनगर के गांव किशनपुरा में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।
  • हाल ही में हरियाणा के जींद जिले के पंकज सिंगरोहा ने 12 जून को 25 मिनट भूमासन कर योगासन के क्षेत्र में वर्ल्ड वाइड बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाया है।
  • हिसार जिले के गांव देवीगढ़ के निवासी संजीव कुमार को सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा MSME पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • फरीदाबाद जिले के डॉक्टर प्रेम मित्तल को ऊर्जा बचत के क्षेत्र में MSME अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • हरियाणा में चार जगहों क्रमशः जींद, कैथल, नरवाना, फतेहाबाद में नहरों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है।
  • हाल ही में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने पेरू देश के आलू केंद्र के साथ MOU पर हस्ताक्षर  किये है।
  • GST कलेक्शन में उत्तर भारत में हरियाणा पहले स्थान पर रहा है।
  • हाल ही में हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय ने चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय संघर्ष एवं निर्माण नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा दलहन तिलहन उगाने पर ₹4000 प्रति एकड़ दिए जाएंगे।
  • हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली मधु यादव ने मिसेज एशिया क्राउन का खिताब जीता है
  • हरियाणा सरकार द्वारा ड्रैगन फ्रूट बाग के लिए 1,20,000 रुपए प्रति एकड़ अनुदान प्रदान किए जाएंगे।
  • हरियाणा में पंचकुला जिले का स्कूल “सार्थक मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल” प्रदेश में रोल मॉडल बन कर उभरा है।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
  • हरियाणा के पंचकुला जिले में राज्य का पहला रिहैब केंद्र बनाया जाएगा।
  • हरियाणा के गुरुग्राम और पंचकूला जिले में DNA एनालिसिस फैसिलिटी लैब स्थापित की जाएगी।
  • हरियाणा की दादा लख्मी फिल्म को 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है।
  • हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा सिसाय बोला और सिसाय काली रावण गांव में नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मां अमृतानंदमई अस्पताल बनाया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य के विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1200 गांव में लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
  • पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में 8 से 10 जुलाई 2022 तक आम मेले का आयोजन किया गया।
  • हरियाणा राज्य में वर्ष 2022-23 के लिए लोक लेखा समिति का अध्यक्ष वरुण चौधरी को बनाया गया है।
  • हरियाणा के बोहली गांव से हिमालय में पाया जाने वाला महाभारत कालीन रेत और क्रिस्टल मिला है।
  • शाह लबाना जी और बाबा लक्खी शाह बंजारा जी की जयंती हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर में मनाई गई।
  • हरियाणा के पांच जिलों क्रमशः करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जींद और भिवानी को NCR से बाहर कर दिया गया है। इसी के साथ हरियाणा में NCR का क्षेत्र 1148 वर्ग किलोमीटर और कम हो जाएगा।
  • हाल ही में हरियाणा की भगवानी देवी ने 94 वर्ष की आयु में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है।
  • हरियाणा के पंचकुला जिले में देश के 17 वें राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का उद्घाटन किया गया।
  • देसी गाय की खरीद पर हरियाणा सरकार ₹25000 तक की सब्सिडी प्रदान करती है।
  • हाल ही में हरियाणा सरकार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ MOU पर हस्ताक्षर किये है।
  • हरियाणा में इटली की तर्ज पर सरसों पर शोध करके जैव-डीजल के विकल्प को खोजने का कार्य शुरू किया गया है।
  • हाल ही में 19 जुलाई 2022 को कुरुक्षेत्र के सरस्वती वन में 73वां वन महोत्सव मनाया गया।
  • हरियाणा की मुकेश रानी महिला IBSA ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा।
  • हिसार के LUVAS विश्वविद्यालय के पशु जैव प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ सुशीला महान को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा पंजाबराव देशमुख उत्कृष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के रोहतक जिले में राज्य का पहला जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण स्थापित किया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों और विद्यार्थियों के लिए चिराग योजना की शुरुआत की गई है।
  • हरियाणा सरकार अक्षय ऊर्जा विभाग को बिजली विभाग में विलय करेगी।

Monthly Current Affaits –Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार