अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स । हरियाणा GK

अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

  • श्रीकांत जाधव को हाल ही में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के प्रीतपाल सांगवान को पुलिस अधिकारी को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में चंडीगढ़ में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।
  • देश के पहले एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र का निर्माण हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में किया गया है।
  • हरियाणा राज्य विद्युत वितरण उपयोगिताओं में देश भर में दूसरे नंबर पर है।
  • हाल ही में नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग मीट का शीर्षक जीत लिया है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। हरियाणा का पहला पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड का सैनिक स्कूल खारा खेड़ी गांव में खोला गया है।
  • हरियाणा राज्य दवा फैक्ट्री के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
  • हरियाणा में प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार वाइस चांसलर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।
  • हरियाणा की रीना भट्टी यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 21 अगस्त 2022 लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र बहल का शिलान्यास किया।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर फरीदाबाद में भारत देश के सबसे बड़े 2600 बेड वाले अमृता अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया है।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने हिमालय की चोटी से 12 अगस्त को चढ़ाई शुरू कर 15 अगस्त को हिमालय में 20 हजार फीट की ऊंचाई पर जाकर तिरंगा फहराया है।
  • MSP पर मूंगफली की खरीद करने वाला हरियाणा राज्य देश का पहला राज्य बना है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा 80% अनुदान पर 6775 कस्टम हायरिंग सेंटर खोले गए हैं।
  • चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया गया है।
  • बुलगारिया में आयोजित करवाई जा रही अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की पहलवान अंतिम पंघाल में स्वर्ण पदक जीता है।
  • भूमिगत पाइप लाइन स्कीम के तहत किसानों को 10 हजार से 60 हजार रुपए प्रति एकड़ की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के प्रत्येक किसान को ₹6000 की वार्षिक सहायता दी जाती है।
  • हाल ही में मनोहर लाल खट्टर जिन ने “स्टेटस ऑफ एग्रीकल्चर इन हरियाणा” नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा ने कुल 20 पदक जीते हैं जिसमें से 17 पदक व्यक्तिगत स्पर्धा में और 3 पदक टीम इवेंट में है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को ₹1लाख पचास हजार, रजत पदक विजेता को ₹75 हजार और कांस्य पदक विजेता को ₹50 हजार के नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • हरियाणा में दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई स्थापित करने पर पशुपालकों को हरियाणा सरकार 25% अनुदान दे रही है।
  • हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में मारुति का 900 एकड़ में प्लांट लगाया जाएगा, जिसका शिलान्यास 28 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया।
  • हरियाणा सरकार ने दिसंबर 2022 तक प्रदेश में 55 लीटर प्रति व्यक्ति स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है।
  • हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार ने हाल ही में सरसों की दो उन्नत किस्में क्रमशः RH1424 और RH1706 विकसित की है।
  • हरियाणा के कुलदीप कुमार रोडवेज चालक ने दिल्ली बुक ऑफ रिकॉर्ड में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की सफलता हासिल की है।
  • पटौदी हेलीमंडी नगर परिषद के नाम से हेली शब्द को हटाकर पटौदी मंडल नगर परिषद किया गया है।
  • हरियाणा के जींद जिले के बस स्टैंड पर राज्य का पहला बेबी फीडिंग सेंटर बनाया गया है।
  • स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने 5 प्रण लिए हैं। ये हैं – विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हरण से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्र दिवस पर समालखा में ध्वजारोहण किया।
  • बायोगैस प्लांट स्कीम के तहत अन्नदाताओं को हरियाणा में 7500 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।
  • हरियाणा के 4 पुलिस अधिकारी को गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया।
  • हरियाणा के सत्यवान सौरभ का देश के सर्वश्रेष्ठ 125 लघुकथाकारों में चयन हुआ है।
  • हरियाणा में वर्ष 2023 से 2024 तक कुल बिजली सप्लाई में 10% सौर ऊर्जा की सप्लाई का लक्ष्य रखा गया है।
  • हरियाणा की महर्षि वाल्मिक संस्कृत यूनिवर्सिटी कैथल में महर्षि वाल्मीकि प्रदेश की पहली शोध पीठ बनेगी।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हरियाणा के पानीपत जिले में दूसरी पीढ़ी के एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया है।
  • हरियाणा में 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को ₹10000 मासिक पेंशन दे रही है।
  • हाल ही में हरियाणा के अंबाला जिले की पुलिस को हेल्थ ATM मशीन उपलब्ध कराई गई है।
  • हरियाणा में चिराग योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर बनते हैं।
  • हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय में गुरु ग्राम जिले ने अव्वल स्थान पाया है।
  • पानीपत पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल संतोष शर्मा ने हाल ही में विश्व पुलिस खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करके हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
  • हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रिया असीजा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है।
  • चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में यूनिवर्सिटी डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति मलिक को हाल ही में हरियाणा चिकित्सक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव राकेश सिंह को बनाया गया है।
  • हरियाणा में नारनौल को रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से राष्ट्रीय स्तर का सेमीफाइनल स्कोच अवॉर्ड मिला है।
  • चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम के साथ अब तीन शहरों मोहाली चंडीगढ़ और पंचकूला का नाम जोड़ा जाएगा । 

Important MCQs:

AUG-2022-Haryana

 

Current Affairs 2022 – Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार