फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने IMT मानेसर में ESIC अस्पताल का शिलान्यास किया। यह 500 करोड़ की लागत से 8 एकड़ में बनाया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार ने एक खंड-एक उत्पाद के तहत पद्मा स्कीम को लॉंच किया है।
  • कैथल जिले के हाबड़ी में अंतरष्ट्रीय सिन्थेटिक होकी का मैदान बनाया जाएगा तथा अमर शहीद मदन लाल धिंगड़ा स्मारक पर दो मंजिला हॉल बनाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला जिले में वित्त भवन का शिलान्यास किया।महिला होकी लीग के लिए भारतीय महिला टीम में हरियाणा की 8 बेटियों का चयन हुआ है। ये हैं – सविता पुनिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, उदिता दुहन, निशा वारसी, नेहा गोयल, शर्मिला देवी, मोनिका मालिक
  • हरियाणा सरकार ने भूटान की तर्ज पर राज्य में हैप्पीनेस इंडेक्स को लागू करने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार प्रदेश में “इज ओफ लिविंग इंडेक्स” को लागू करेगी।
  • आंध्र प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा के हिसार जिले में तिरुपति बालाजी का मंदिर में सोने का स्तंभ लगाया गया है। श्री गरुड़ स्तंभ के रूप में स्थापित किए गए इस स्तंभ की वजह से हिसार के तिरुपति बालाजी धाम मंदिर को “सोने के खंभे वाले मंदिर” के रूप में एक नई पहचान मिलेगी। यह स्तंभ 42 फुट लंबा है इस पर सोने की परत चढ़ाई गई है।
  • हरियाणा को आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 SDG इंडिया इंडेक्स में 10 अंकों की वृद्धि मिली है।
  • हरियाणा की सुल्तानपुर और भिंडावास स्थल को राष्ट्रीय रामसर साइट में शामिल किया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन आदिबद्री उद्गम स्थल, चंडीगढ़, कैथल और पिहोवा में 3 से 5 फरवरी,2022 तक किया गया। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष श्री धूमन सिंह किरमच है।
  • हरियाणा की कलेसर, ढोसी, अरावली व मेवात की पहाड़ी पर एडवेंचर स्पोर्ट्स आरंभ किए जाएंगे।
  • हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को साल 2020 के लिए “लोरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिए नामांकित किया गया है।
  • चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के 53 वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी आर कंबोज ने “री सरकुलिंग एक्का कल्चर सिस्टम” की आधारशिला रखी है।
  • हरियाणा में दूसरे चरण के तहत 2 से 17 मार्च 2022 तक अंत्योदय मेले का आयोजन करवाया जाएगा।
  • हरियाणा के रेवाड़ी जिले में विद्युत डिपो बनाया जाएगा।
  • अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम को भारत की पहली OECM साइट का दर्जा दिया गया है। OECM दुनिया भर में जैव विविधता को संरक्षित करने और उन्हें बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में प्रोत्साहित करती है।
  • हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खुर्शीद नगर में देश का पहला “ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लांट” लगाया गया है।यहाँ पराली से बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
  • हरियाणा के नूंह जिले में जिला कारगार का उद्घाटन किया गया है।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह जिले में “दृश्यम केंद्र” का उद्घाटन किया है
  • हरियाणा में “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021” का आयोजन मार्च अप्रैल 2022 में करवाया जायेगा। ये हरियाणा में 5 जगह पर करवाए जाएंगे।
  • “हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी” के कैंपस में हल्दी लैब की आधारशिला रखी गई है।
  • हरियाणा में 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
  • हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस विभाग की तर्ज पर जेल वार्डन के रूप में वार्डर को इक्जैमटी वार्डर बनाया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य खेल विभाग में वर्ष 2022 में कुल 41 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से नवाजे जाने की घोषणा की है। यह अवार्ड वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2021 तक के लिए दिए गए हैं।
  • आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर को वेतन और सुविधाएं देने में हरियाणा राज्य नंबर वन स्थान पर है।
  • हरियाणा के अंबाला कैंट के रहने वाले वैभव अरोड़ा को IPL में 2 करोड रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा है।
  • हाल ही में कला रामचंद्रन हरियाणा के गुरुग्राम जिले की पहली महिला पुलिस प्रमुख बनी है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 18 एजेंडो को मजबूरी मंजूरी दी है। इसमें कुल 1000 करोड़ रुपए की लागत से पहली से आठवीं तक के बच्चों की किताबों की छपाई, पुलिस विभाग के लिए 220 नई गाड़ियां, बिजली विभाग के लिए ट्रांसफार्मर में केबल की खरीद प्रक्रिया, अटल भूजल योजना के तहत गांव में स्थित ट्यूबवेल पर वाटर फ्लो मीटर से जुड़ी खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • हरियाणा सरकार ने अग्निशमन विभाग में महिलाओं की भर्ती करने का फैसला लिया है खाली पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
  • हरियाणा सरकार द्वारा आंगनवाड़ी वर्कर्स को रिटायर होने पर एक लाख रुपए और हेल्पर को पचास हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अनुसूचित जाति, विमुक्त जनजाति और टपरीवास समुदाय के परिवार को ₹71000, विधवाओं/निराश्रित महिलाओं और अनाथ बालिकाओं को ₹51000 की राशि प्रदान की जाती है।
  • हाल ही में हरियाणा के औसत लिंगानुपात में 20 अंक का सुधार आया है। अब यह 914 से बढ़कर 934 हो गया है।
  • जनवरी 2022 में जन्म के आधार पर लिंग अनुपात की सीआरएस रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में पहले नंबर पर चरखी दादरी जिला, दूसरे नंबर पर जींद जिला तथा तीसरे नंबर पर भिवानी जिला रहा है।
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पैनलबद्ध स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं की मान्यता के लिए हरियाणा राज्य को प्रशंसा पत्र मिला है।
  • हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) का अध्यक्ष वर्षा खांगवाल को बनाया गया है।
  • बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता डैन कोलोव निकोला पेट्रोव 2022 में रवि दहिया और गौरव बालियान ने सिल्वर पदक, दीपक पुनिया ने ब्रोंज मेडल हासिल किया है।
  • हरियाणा में 2022 में 38 वीं पशुपालन राज्य पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 27 फरवरी, 2022 तक भिवानी में किया गया।

35वाँ ‘सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2022’ का आयोजन 19 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक फरीदाबाद, हरियाणा में किया जा रहा है।

  • यह मेला प्रतिवर्ष फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है; हालाँकि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण शेड्यूल को संशोधित किया गया था। फरीदाबाद में यह वार्षिक मेला आखिरी बार वर्ष 2020 में आयोजित किया गया था।

प्रमुख बिंदु:

  • मेले का आयोजन सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति एवं विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है।
  • यह मेला वर्ष 1987 में कुशल कारीगरों के पूल को बढ़ावा देने के लिये शुरू किया गया था, जो कि स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते थे, लेकिन ये लोग सस्ते मशीन-निर्मित उत्पादों के कारण पीड़ित थे।
    • इस मेले को वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले रूप में अपग्रेड किया गया था।
  • सूरजकुंड मेला भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि एवं विविधता को प्रदर्शित करता है, इसके साथ ही यह विश्व का सबसे बड़ा शिल्प मेला है।
  • वर्ष 2022 के लिये ‘थीम स्टेट’ जम्मू और कश्मीर तथा ‘भागीदार राष्ट्र’ उज़्बेकिस्तान है।

Monthly Current Affairs

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार