Environment and Sustainable Development | पर्यावरण एवं सतत विकास | वन लाइनर

Environment and Sustainable Development | पर्यावरण एवं सतत विकास | वन लाइनर

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की भारत सरकार द्वारा स्थापना की गई थी -वर्ष 2010 में
  • पर्यावरण से अभिप्राय है -भूमि, जल, वायु, पौधों एवं पशुओं की प्राकृतिक दुनिया जो इनके चारों ओर अस्तित्व में है। उन संपूर्ण दशाओं का योग जो व्यक्ति को एक समय बिंदु पर घेरे हुए होती है। भौतिक, जैविकीय एवं सांस्कृतिक तत्वों की अंतःक्रियात्मक व्यवस्था जो अंतःसंबंधित होती हैं।
  • पर्यावरण पृथ्वी पर पाए जाने वाले भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं का समूह जो हमारे चारों विद्यमान है।
  • पर्यावरण किसी जीव के चारों तरफ घिरे भौतिक एवं जैविक दशाएं एवं उनके साथ अंतःक्रिया को सम्मिलित करता है
  • भारत में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम वर्ष 1986 में पारित हुआ। 
  • पर्यावरण, जीवीय घटकों, भू-आकृतिक घटकों, तथा अजैव घटकों से बनता है।
  • हाल ही में वैश्विक सतत् विकास रिपोर्ट, 2022 जारी की गई। इस रिपोर्ट में 163 देशों में भारत 121वें स्थान पर है।
  • वर्षा की मात्रा वायुमंडल में नमी पर निर्भर करती है।
  • जलमंडल, स्थलमंडल, जैवमंडल तथा जीवोम में से पृथ्वी का सर्वाधिक बृहद पारिस्थितिक तंत्र जैवमंडल है।
  • यह पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन था जिसमें दुनिया भर के देश पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए थे।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals-SDGS) का निर्धारण किया है- 17 लक्ष्य तथा 169 उपलक्ष्य
  • ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ 5 जून को मनाया जाता है।
  • वन, जल तथा खनिज देश की प्राकृतिक पूंजी में सम्मिलित किए जाते हैं।
  • वे संसाधन, जो हमें प्रकृति द्वारा प्रदत्त होते हैं, प्राकृतिक पूंजी अथवा प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
  • स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन वर्ष 1972 में आयोजित किया गया था। 
  • जल चक्र में सौर विकिरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI) नागपुर में अवस्थित है।
  • NEERI विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
  • पर्यावरण के कुछ कारक संसाधन के रूप में कार्य करते हैं तथा कुछ कारक नियंत्रक के रूप में कार्य करते हैं।
  • धारणीय विकास विकास की वह अवधारणा है जिसके तहत वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है।
  • प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मलेन रियो डी जेनेरो में 3 से 14 जून 1992 में हुआ था। इस सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस विश्व प्रसिद्ध सम्मेलन को पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन या रियो सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है।
  • स्टॉकहोम सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ पर पहला पृथ्वी शिखर सम्मेलन हुआ। इसका मुख्य लक्ष्य भविष्य की पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर चर्चा करना और उन्हें दूर करने के लिए एक ठोस योजना विकसित करना था।
  • जैविक विविधता का संरक्षण, प्रदूषण का निरोध एवं नियंत्रण तथा निर्धनता को घटाना सतत विकास के लिए आवश्यक है।
  • पृथ्वी सम्मेलन में 21वीं सदी के लिए पर्यावरणीय विकास हेतु कार्यक्रम निर्धारित किए गए। इन कार्यक्रमों को नाम दिया गया -एजेंडा-21
  • रियो-20 घोषणा-पत्र का शीर्षक क्या था  ? – द फ्यूचर वी वांट
  • पृथ्वी के चारों ओर गैसों के समूह को वायुमंडल कहते हैं। 
  • वायुमंडल (Atmosphere) में नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (21%), ऑर्गन (0.93%), कार्बन डाइऑक्साइड (0.038%), इत्यादि गैसें पाई जाती हैं।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय जेनेवा में अवस्थित है।
  • विश्व मौसम विज्ञान अभिसमय (World Meteorogical Convention) 23 मार्च, 1950 को लागू हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP-United Nations Environment Programme) की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी इसका मुख्यालय नैरोबी में है।
  • अप्रैल 2023 तक UNEP के वर्तमान मुखिया हैं -इंगर एंडरसन (डेनमार्क)
  • EPA (Environmental Protection Agency) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका जेंकी संघीय एसी है, जिसकी स्थापना की गई थी -2 दिसंबर, 1970 को
  • NEA का पूर्ण रूप ‘नेशनल इनवायरमेंट अथॉरिटी’ है।
  • ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय एम्सटर्डम में अवस्थित है।
  • रेडॉन नोबल गैसों में से वह गैस जो वायु में नहीं पाई जाती है।
  • ऑक्सीजन की कमी होने पर पृथ्वी पर पाई जाने वाली वनस्पतियां (पेड़-पौधे) समाप्त हो जाएंगे।
  • श्वसन, जैव पदार्थों का अपक्षय तथा ज्वालामुखी क्रियाओं द्वारा पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड जुड़ती है।
  • कार्बन पृथ्वी पर बहुत सारी अवस्थाओं में पाया जाता है, यह ग्रेफाइट एवं हीरा में मूल रूप में पाया जाता है।
  • प्रकाश संश्लेषण पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को नहीं बढ़ाता है।
  • अपक्षय एक प्राकृतिक क्रिया है जो चट्टानों को सूक्ष्म कणों में विभक्त करती है। 
  • ग्रीन पीस इंटरनेशनलएक गैर-सरकारी पर्यावरण संगठन ‘इकोमार्क’ उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है, जो पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
  • धारणीय कृषि (Sustainable Agriculture) का अर्थ है -भूमि का इस प्रकार प्रयोग कि उसकी गुणवत्ता अक्षुण्ण बनी रहे
  • वर्ष 2014-15 से भारत में टिकाऊ कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन चल रहा है।
  • राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की स्थापना राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत की गई -18 अक्टूबर, 2010 को
  • ‘ग्रीन डेवलपमेंट पुस्तक के लेखक हैं -डब्ल्यू.एम. एडम्स
  • वैज्ञानिकों, अर्थविदों, सिविल सेवकों तथा व्यवसायियों की एक संस्था जो मानवता के समक्ष उपस्थित होने वाली वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु सुझाव देती है -क्लब ऑफ रोम
  • कई प्रतिरोपित पौधे इसलिए नहीं बढ़ते हैं, क्योंकि -प्रतिरोपण के दौरान अधिकांश मूल रोम नष्ट हो जाते हैं
  • मूलरोम की कोशा-भित्ति मुख्यतया बनी होती है -सेलुलोज से
  • मूलरोम मृदा से चिपके रहते हैं -पेक्टिन के कारण
  • पर्यावरण अपकर्ष से अभिप्राय है -पर्यावरणीय गुणों का पूर्ण रूप से निम्नीकरण, मानवीय क्रिया-कलापों से विपरीत परिवर्तन लाना, पारिस्थितिकीय विभिन्नता के परिणामस्वरूप पारिस्थितिकीय असन्तुलन।
  • पंजाब प्रांत भारत में ‘हरितगृह कृषि’ (Green House Farming) प्रारंभ करने वाला राज्य है। 
  • संतुलित विकास के लिए, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के लिए, जैव-विविधता के संरक्षण के लिए नगरीकरण एवं औद्योगीकरण हानिकारक है।
  • राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भारतीय संविधान के जिस प्रावधान के आनुरूप्य अधिनियमित हुआ था/हुए थे -स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है
  • राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (National Green Tribunal) के अध्यक्ष -जस्टिस आदर्श कुमार गोयल
  • पर्यावरण संतुलन के संरक्षण से संबंधित है –वन नीति, पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम, 1986 , औद्योगिक नीति तथा शिक्षा नीति
  • ‘जैव-विविधता पर अभिसमय’ एवं ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय’ के लिए वित्तीय क्रियाविधि के रूप में काम करता है -भूमंडलीय पर्यावरण सुविधा (GEF)
  • वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF-Global Environment Facility) की स्थापना की गई -रियो अर्थ समिट, 1992 के दौरान
  • UNFCCC के तहत अल्प विकसित देशों को अल्प विकसित देश निधि (Least Developed Countries Fund : LDCF) उपलब्ध कराता है -GEF
  • विशिष्ट जलवायु परिवर्तन निधि (The Special Climate Change Fund : SCCF) की स्थापना की गई -CoP-7 की बैठक माराकेश से प्राप्त निर्देशों के आधार पर
  • वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) की स्थापना 1992 के रियो अर्थ समिट के दौरान हुई थी। 
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति (Genetic Engineering Approval Committee) का नाम बदल दिया गया है। ‘आनुवंशिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति’ शब्दों के स्थान पर, जहां कहीं वे आते हैं, शब्द रखे जाएंगे -आनुवंशिक इंजीनियरिंग आकलन समिति (Genetic Engineering Apprais al Committee)
  • अपने वार्षिक सर्वेक्षण के परिणाम के रूप में नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी एवं अंतरराष्ट्रीय मतदान कंपनी ग्लोबस्कैन ने ग्रीनडेक्स, 2009 स्कोर के तहत भारत को शीर्ष स्थान दिया। वह स्कोर है -विभिन्न देशों में पर्यावरणीय रूप से धारणीय उपभोक्ता व्यवहार का मापक
  • भारत में कृषि के पर्यावरण अनुकूल, दीर्घस्थायी विकास के लिए जो रणनीति सर्वश्रेष्ठ है -मिश्र शस्यन, कार्बनिक खादें, नाइट्रोजन यौगिकीकर पौधे और कीट प्रतिरोध शस्य किस्में
  • प्राकृतिक कृषि का अन्वेषक है -मसानोबू फुफुका
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ग्रीन आर्मी’ को प्रारंभ किया -ऑस्ट्रेलिया ने
  • GEF वाशिंगटन, डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इसके अध्यक्ष कार्लोस मैनुअल रोड्रिगेज है। 
  • GEF का प्रबंधन संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) , विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • वर्ष 1972 में स्टाकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के प्रथम मानव पर्यावरण सम्मेलन के निर्णयों को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने पारित किया -पर्यावरण संरक्षण अधिनिमय, 1986

Read more Articles Link

Sustainable Development & Environmental Issues in India – Link