Homeharyana

जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK

जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK

आँकड़ें

स्थापना : 26 अगस्त 1975 साक्षरता दर : 68.82% क्षेत्रफल : 4277 वर्ग किलोमीटर
लिंगानुपात :897 जनसंख्या: 12.95 लाख जनसंख्या वृद्धि दर : 15.99%
कुल गाँव : 330 जनसंख्या घनत्त्व : 303 पंचायत समितियाँ : 7
जिला परिषद वार्ड : 24  पुलिस रेंज, राजस्व मंडल : हिसार लोकसभा क्षेत्र: सिरसा
तहसील: सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, नाथूसारी चौपटा उप तहसील: कालांवाली, गौरीवाला, खेडी चौपटा
उपमंडल: सिरसा डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली खंड / ब्लॉक: सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, ओढा, रानियां, नाथूसारी चौपटा, बड़ा गुढा
विधानसभा क्षेत्र: सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली (आरक्षित) यह हरियाणा का सबसे पश्चिमी जिला है। 

 

जिला स्थिति :

  • उत्तर-पश्चिम दिशा में मुक्तसर (पंजाब) 
  • उत्तर दिशा में बठिंडा (पंजाब)
  • पूर्व में फतेहाबाद जिला
  • पश्चिम – दक्षिण दिशा में हनुमानगढ़ (राजस्थान)
  •  उत्तर पूर्व दिशा में – मनसा (पंजाब)

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  • 1837 में सिरसा, रानियां, फतेहाबाद के मिलाकर भटियाणा नाम से एक नया जिला बना
  • अंग्रेजों द्वारा 1858 में भटियाणा का नाम बदलकर सिरसा के नाम से पंजाब प्रांत में सम्मिलित कर दिया गया
  • हिसार से अलग करके जिला बना : 11वां
  • प्राचीन नाम शैरिषकम
  • अन्य प्राचीन नाम सिरशुती (सिरसिका) : पाणिनि की अष्ठाध्यायी में
  •  राज्य का सबसे प्राचीन नगर : सिरसा
  • रानिया नगर को 14वीं शताब्दी में रायबीरू ने बसाया : प्राचीन नाम राजबपुर
  • राज्य में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला : 303 व्यक्ति प्रति किलोमीटर
  • उपनाम: संतों की नगरी, वन नगरी, सरस्वती नगरी, हरियाणा का देहरादून
  • गेहूं उत्पादन में राज्य में स्थान : प्रथम
  • कपास के उत्पादन में सिरसा जिले का राज्य में स्थान : प्रथम
  • आंवला और किन्नू उत्पादन में राज्य में स्थान : प्रथम
  • खट्टे फलों में राज्य में स्थान : प्रथम
  • आलू के उत्पादन में राज्य में स्थान : प्रथम
  • सबसे ज्यादा फल और सब्जियां : सिरसा
  • राज्य में सबसे ज्यादा नहरों द्वारा सिंचाई वाला जिला
  •  प्रमुख मृदा काली मिट्टी, रेतीली दोमट मिट्टी
  • प्रमुख नदी घग्गर
  • ज्य में सबसे ज्यादा गौवंश वाला जिला सिरसा है
  • सबसे ज्यादा गौशाला वाला जिला व गाय पालन में राज्य में स्थान : प्रथम
  • Centre of excellence For Fruits: मंजियाना सिरसा
  • हरियाणा की पहली महिला सत्याग्रह : चांदबाई, सिरसा
  • राज्य का सबसे दलदल (अनकाई) स्थान : दक्षिण भाग, सिरसा
  • सिरसा के दक्षिण में घग्गर का दोमट मिट्टी का मैदान है जिसे स्थानीय भाषा में नेल्ली कहते हैं
  • सिरसा की वनस्पति को उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों की श्रेणी में रखा जाता है
  •  सिरसा जिले में प्रदेश में सर्वाधिक शीशम के पेड़ हैं
  •  कपास के उत्पादन में अग्रणी होने के कारण जिले को राज्य की कॉटन बेल्ट की संज्ञा दी जाती है
  •  पाकिस्तान के सबसे नजदीक हरियाणा का जिला सिरसा
  •  शहीद भगत सिंह स्टेडियम
  •  शाह सतनाम क्रिकेट स्टेडियम
  •  डेरा सचा सौदा की स्थापना 1948 में सतनाम शाह ने की
  • हरियाणा भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की जन्मभूमि : तेजाखेडा
  • Underground Air Force Station : सिरसा
  • वीयराज / ओटू बांध : ओटू गाँव : घग्गर नदी पर
  • सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाला जिला वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • राज्य का पहला ODF जिला (खुले में शौच से मुक्त) (दूसरा- पंचकुला)
  • मनरेगा एक्ट 2005 के तहत पहला चयनित जिला सिरसा [ दूसरा महेंद्रगढ़ ]  
  • हरियाणा का पहला कैशलेस गांव : नीलांवली
  • हरियाणा का सबसे बड़ा दरवाजा / गेट : गोपाल कांडा के महल में 
  • सुर्खाब पर्यटन केंद्र 
  •  काला तीतर पर्यटन केंद्र
  • राज्य में सबसे बड़ा अभ्यारण : अबूबशहर
  • लुदेसर गाँव का प्रसिद्ध शहीद स्मारक : सिरसा
  • पंजाब के पहले मुख्यमंत्री श्री गोपीचंद भार्गव का जन्म स्थान : सिरसा
  • लीलाधर दुखी स्मारक सरस्वती संग्राहलय : 26-10-2001
  • चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा – 2003
  • केंद्रीय कपास अनुसंधान केंद्र का क्षेत्रीय कार्यालय – सिरसा
  • जवाहर नवोदय विद्यालय ओढान गाँव –
  • राज्य में जीरो एनर्जी हाउस मुहीम शुरू जिसके तहत प्रत्येक खंड के घर को सौर ऊर्जा के अंतर्गत लाया जाएगा। 
  • फोर्ब्स के अनुसार एशिया के 30 युवा उद्यमियों में शामिल : चिन्नमय जिंदल, सिरसा 
  • सिरसा CDLU में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी निषेध के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
  • लीगल राइट काउंसिल ऑफ इंडिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से इंटरनेशनल वूमेन अचीवर अवार्ड आदर्श महिला के लिए हरियाणा के चयनित एकमात्र महिला : निताशा राकेश सिहाग, गांव खारी सुरेरा, सिरसा 
  • गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश महोत्सव में का आयोजन : सिरसा [ 4 अगस्त ]
  • ओटू बांध सिरसा पहले डामर झील हुआ करती थी जिसे बाद में बांध बनाया गया और चौ. देवीलाल ने इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स : मंजीयाना, सिरसा : उद्घाटन 21 मई 2013
  • हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) द्वारा जिले के तेजाखेड़ा, आशाखेड़ा और चौटाला गांव की भूमि पर एक फूड पार्क (फूड पार्क डबवाली) की स्थापना की जा रही है।
  • हौजरी क्लस्टर बनना प्रस्तावित है : दडबी गाँव
  • कला उत्कृष्ट केंद्र : सिरसा
  •  कीटनाशक अवशेष एवं प्रयोगशाला : सिरसा
  • प्राचीन स्थल सुचान, अरनियावली, सिकंदरपुर –
  • तारा बाबा की कुटिया : इसमें 12 ज्योतिर्लिंग है: निर्माण- गोपाल कांडा
  • सिरसा से मिले एक अभिलेख में नेपाल के पशुपति नाथ संप्रदाय का वर्णन मिला है
  • इंद्र की मूर्ति काली, एकमुख लिंग, पत्थर की पटरियां दो टीलों में रंगमहल संस्कृति से संबंधित वस्तुएं मिली है : सिकंदरपुर  
  • प्रतिहार नरेश भोज के प्राप्त हुए एक अभिलेख के अनुसार पशुपति संप्रदाय के एक संत नीलकंठ ने यहाँ भगवान शिव का एक मंदिर बनवाया था
  • शाहजहां अपने पुत्र दारा शिकोह के लिए दुआ मांगने यहां आए थे तथा दारा शिकोह के ठीक हो जाने के उपरांत बादशाह ने डेरे में लाल पत्थर से गुम्बद का निर्माण करवाया
  • डेरा जीवन नगर ( प्राचीन नाम चीचल) : नामधारी संप्रदाय से सम्बन्धित
  • ख्वाजा पीर का मकबरा : सिरसा (ख्वाजा अब्दुल, मोहम्मद गौरी के साथ भारत आया था

प्रसिद्ध व्यक्तित्व :

  • जादूगर शंकर
  • सुनील ग्रोवर – अभिनय
  • सरदार सिंह हॉकी –
  • सविता पुनिया – हॉकी
  • गुरमीत राम रहीम
  • ऐलनाबाद को 1863 में उपायुक्त J. H. ओलिवर ने अपनी पत्नी ऐलना के नाम पर बसाया (प्राचीन नाम – खड़ियल)
  • रानिया से विद्रोह का नेता : जाबित खां – 1818
  • तैमूरलंग का सिरसा पर आक्रमण 1398 –
  • मान्यता है कि 1357 ई. में राजा सारस में बसाया ( राजा सारस का किला : सिरसा)
  • सातवीं सदी में राजा सारस ने सिरसा नगर की स्थापना की तथा एक किले का निर्माण भी करवाया था
  • इल्तुतमिश के सात इक्तों में से सिरसा भी एक था
  •  22 अगस्त 1320 को खिलजी वंश के अंतिम शासक नसीरुद्दीन खुसरो सहा और दीपालपुर (पंजाब) के गवर्नर गाजी मलिक के बीच सिरसा में युद्ध हुआ 
  • 1540 में बीकानेर के शासक राव कल्याण सिंह ने बीकानेर से निकाले जाने पर सिरसा पर कब्जा किया

प्रसिद्ध मंदिर/मेले :

  • गोलक जी का मेला
  • गणगौर मेला रामदेव जी का मेला
  • दादी सती मंदिर : कुमहारिया
  • राधा स्वामी मेला: सिकंदरपुर
  • बाबू भुमगशाह का मेला
  • गुरु गोविंद सिंह पर्व : चोरमार में
  • सत्य साईं मंदिर
  • डेरा बाबा भूमन शाह
  • हरियाणा सालासर धाम
  • गुरु नानक देव पर्व : सिरसा
  • बाबा संत बिहारी की समाधि : सिरसा संसार
  • रामदेव मंदिर : कागदाना
  • गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा –
  • गुरुद्वारा चोरमार शहीदा

 

अन्य जिलों के बारे मे पढ़ें- Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार