HOME HARYANA

जिला परिचय : महेंद्रगढ़ | हरियाणा GK

जिला परिचय : महेंद्रगढ़ | हरियाणा GK

आंकड़े :

स्थापना : 1 नवंबर 1966 क्षेत्रफल:1859 वर्ग किलोमीटर साक्षरता दर: 77.72 %
लिंगानुपात:895  कुल गाँव: 370  जनसंख्या घनत्व: 486 
जनसंख्या: 922088  पंचायत समितियाँ:7  पुलिस रेंज : साउथ रेंज रेवाड़ी
ग्राम पंचायतें: 346  राजस्व मंडल: गुरुग्राम  लोकसभा क्षेत्र:भिवानी- महेंद्रगढ़
तहसील: महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, कनीना, नांगल चौधरी उपमंडल: महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना उप तहसील:सतनाली
खंड/ब्लॉक : महेंद्रगढ़, नारनौल, सतनाली, अटेली, कनीना, नांगल चौधरी, निजामपुर   विधानसभा क्षेत्र : महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, कनीना

 

जिला स्थिति :

उत्तर दिशा में चरखी दादरी

पूर्व दिशा में रेवाड़ी

दक्षिण में जयपुर

उत्तर-पूर्व दिशा में झज्जर

दक्षिण-पश्चिम में सीकर

पश्चिम दिशा में झुंझुनू (राजस्थान)

उत्तर-पश्चिम दिशा में भिवानी

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  •  प्राचीन नाम कनोड़ / कान्हौड़ है।  
  • महेंद्रगढ़ का नामकरण पटियाला रियासत के राजा नरेंद्रसिंह के पुत्र महेंद्रसिंह के नाम पर हुआ  
  • 1948 में पटियाला एवं पूर्वी पंजाब प्रांत संघ (पेप्सो) के गठन के समय पटियाला रियासत से महेंद्रगढ़ का क्षेत्र से दादरी और नाभा रियासत से बावल को मिलाकर एक नए जिला महेंद्रगढ़ की स्थापना की गई
  • नारनौल की स्थापना तोमर नरेश अनंगपाल ने की और ऐसा भी माना जाता है कि नारनौल शहर को बाबर के सेवक मलिक महमूद खान ने बसाया
  • महेंद्रगढ़ जिले के राजस्थान के 4 जिले अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू की सीमा लगती है
  • पुरुष साक्षरता दर 89.7% महिला साक्षरता दर 64.5%
  • राज्य का सबसे कम शहरी जनसंख्या वाला जिला : महेंद्रगढ़
  • जनसंख्या की दृष्टि से महेंद्रगढ़ जिला दादरी, पंचकुला, रेवाड़ी के बाद चौथा कम जनसंख्या वाला जिला है।
  • बाजरा उत्पादन में महेंद्रगढ़ जिला पूरे हरियाणा राज्य में स्थान : प्रथम
  • चना उत्पादन में महेंद्रगढ़ जिले का राज्य में स्थान : दूसरा
  • राज्य में सबसे कम सब्जियों का उत्पादन होता है : महेंद्रगढ़
  • हरियाणा का खनिजों का शहर: महेंद्रगढ़
  • हरियाणा में सरसों में उत्पादन में प्रथम : महेंद्रगढ़
  • पर्यटन के मामले में राज्य में स्थान दूसरा [ पहला : कुरुक्षेत्र ] 
  • राज्य में सबसे कम फल व सब्जियां महेंद्रगढ़ जिले में होती है
  •  हरियाणा का सबसे शुष्क जिला : महेंद्रगढ़
  •  औद्योगिक रूप से सबसे पिछड़ा जिला : महेंद्रगढ़
  •  तालाबों और बावरियों का नगर नारनौल
  •  प्रमुख नदी : कृष्णावती
  •  हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय : जंत पाली, महेंद्रगढ़ 2009
  •  राजीव गांधी नेशनल सेंटर फॉर एयरोस्पोर्ट्स : नारनौल (प्रदेश का प्रथम )
  •  जवाहर नवोदय विद्यालय : खरखेड़ा
  •  केंद्रीय विद्यालय : रघुनाथपुरा
  •  आयुर्वेदिक महाविद्यालय : पट्टीकरा
  • नारनौल का प्राचीन नाम नरराष्ट्र, नंदीग्राम, नाहरनौल : सिंहों का डगर
  • नसीबपुर, नारनौल के पास लड़े गए स्वाधीनता संग्राम के युद्ध में अंग्रेजों ने तीन शक्तियों को नष्ट किया रेवाड़ी, झज्जर, जोधपुर,
  • अरावली पर्वत श्रृंखला [3.09% ] का राज्य में सबसे ज्यादा विस्तार : महेंद्रगढ़ 
  • हरियाणा का नाइट्रोजन वीर्य बैंक : नारनौल
  • राज्य का एकमात्र जिला जो किसी NH से नही जुड़ा हुआ है किंतु वर्तमान में NH-11 [झुंझुनू-नारनौल-रेवाड़ी] और NH-148B [कोटपुतली – नारनौल-भिवानी- हांसी- टोहाना-मनसा-भटिंडा] है 
  • 1857 की क्रांतिकारियों का स्मारक नसीबपुर
  • नारनौल हवाई पट्टी : बाछौद हवाई पट्टी
  • खनिजों की दृष्टि से सबसे समृद्ध जिला : अभ्रक, ताम्र अयस्क, लोहा, संगमरमर पत्थर, चूना इत्यादि
  • अटेली प्रसिद्ध है : स्लेट पत्थर और अनाज मंडी के लिए
  •  प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा का संबंध : महेंद्रगढ़
  • अर्जुनायन गणराज्य विद्यमान था : महेंद्रगढ़ व आस पास के क्षेत्र में
  • सरकार पर्यटन के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत रेवाड़ी – महेंद्रगढ़ – नारनौल के लिए एक पर्यटन सर्किट स्थापित कर रही है
  • आयुर्वेदिक कॉलेज : नारनौल
  • जवाहर नवोदय विद्यालय : खरखेड़ा गांव
  •  1100 एकड़ में दुबई की कंपनी के सहायता से उतर भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब स्थित है : नारनौल सहा
  • जैन तीर्थंकर आदिनाथ और पारसनाथ की प्रतिमाएं प्राप्त हुई : नारनौल
  • शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूरी ने अपना मुख्यालय नारनौल के पास बनाया : हिरड शिमला
  • 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने नारनौल और कन्नौज के क्षेत्र को झज्जर से अलग करके महाराजा पटियाला को
  • उनकी सहायता के बदले इनाम के रूप में दिया गया और बावल का क्षेत्र नाभा रियासत में मिला दिया गया
  • महेंद्रगढ़ में प्रजामंडल की शाखा स्थापित की गई : 1938 ई. में
  • प्रमुख सिंचाई परियोजना :- जवाहरलाल नेहरु स्थापक सिंचाई परियोजना, जवाहरलाल नेहरू नहर, महेंद्रगढ़ नहर
  • वर्ष 2006 में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने महेंद्रगढ़ जिले को देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों की श्रेणी में रखा था जिलों में एक था जिन्हें पिछड़ा राज्य क्षेत्र अनुदान कोष कार्यक्रम के तहत अनुदान मिलता है
  • पीपल के पत्ते खाकर जीवित रहने वाला ऋषि : पिप्पलाद ऋषि, बाघोत तीर्थ, महेंद्रगढ़
  • पहली स्पोर्ट्स ओलंपियाड परीक्षा : महेंद्रगढ़

मेले / मंदिर / अन्य धार्मिक स्थल

  • प्रसिद्ध शिव मंदिर व मेला : बाघोत [ निर्माण : इक्वाशु राजा दिलीप सिंह ने]
  •  चामुंडा देवी मंदिर : नारनौल (निर्माण- नूरकरण, बीकानेर)
  • दशमेश गुरुद्वारा : नारनौल
  •  बाबा भिलाईनाथ का मेला : नांगलगढ़
  •  बाबा भोलागिरी का आश्रम – तलवाना
  •  बुद्धो माता का मेला – नईसराय
  •  बाबा भैरवनाथ का मेला : नारनौल
  •  केसरिया मेला : मंडोला
  • भूरा भवानी मेला
  •  माधोखास मंदिर : नारनौल
  • हनुमान जी का खालड़ा धाम : खालड़ा
  • बाबा रामेश्वर धाम बामनवास : यहाँ 10 फीट का शिवलिंग है
  • मोडावाला शिव मंदिर : नारनौल

ढोसी की पहाड़ी

  • ढोसी पहाड़ी : पांडवों की रमणी स्थली : ढोसी
  • हरियाणा में अरावली श्रंखला की सबसे ऊंची चोटी : कुल्ताजपुर गांव : ऊँचाई – 652 मीटर
  • यहाँ च्यवन ऋषि का आश्रम व मंदिर है और मेला लगता है
  • इस च्यवन ऋषि के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार 1890 ई. में भार्गव समुदाय द्वारा करवाया गया था
  • ढोसी की पहाड़ी का हरियाणा का हिस्सा महेंद्रगढ़ जिले के थाना कुलताजपुर और थाना ग्राम पंचायत के सीमा में आता है राजस्थान का हिस्सा झुंझुनू जिले के ढोसी ग्राम पंचायत के अधीन
  • पहाड़ी पर शिवकुंड (चन्द्रकुप), एक शिवालय, देवी का मंदिर भी बना हुआ है
  • पहाड़ी के साथ बसे तीनों गांव में तीन झरने है और वर्षाकाल में जल के भंडारण के लिए प्राचीन कुंड बने हुए हैं
  • सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ने यहां एक किला बनवाया था
  • प्राचीन समय में यह पहाड़ी एक ज्वालामुखी थी
  • यहाँ स्थित शिवकुंड में समय के साथ मिट्टी जमा हो जाती है।
  • 1944 में प्रसिद्ध उद्योगपति घनश्यामदास बिरला ने इस कुंड का दोबारा खुदाई करवाकर इस कुंड के चारों और कंक्रीट की दीवार बनवाई थी।
  • वर्ष 2003 में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज नामक एक स्वयंसेवी संस्था ने इसका जीर्णोद्धार करवाया
सतनामियों का विद्रोह :- नारनौल

15 मार्च 1672 : मुगल सम्राट औरंगजेब की सेना के विरुद्ध

मुगल सेना का नेतृत्व : अकबर

इसमें लगभग 5000 सतनामी मारे गए थे

सतनामी संप्रदाय की स्थापना : वीरभान [बिजासर गाँव ] जन्म : 1543 ई. में [ ये किसान थे]

वीरभान के काव्य ग्रंथ : ग्रन्थ साहेब

योगगुरु बाबा रामदेव :

जन्म : अली सैयदपुर : 25 दिसंबर 1965 : असली नाम : रामकिशन यादव

गुरु : आचार्य बलदेव

शिष्य : आचार्य बालकृष्ण

ट्रस्ट / कंपनी : पतंजलि – हरिद्वार

 

पर्यटन स्थल / अन्य स्थान

  •  माधवगढ़ का किला :- 18वीं सदी में सवाई माधोपुर के कछवाहा राजपूत शासक माधवसिंह ने निर्माण करवाया किले के थोड़ा नीचे एक अन्य भवन है जिसे रानी का महल के नाम से जाना जाता था
  • जल महलः 1591-92 ई. में शाहकुली खान ने बनवाया बना : हिंदू-मुस्लिम [ अकबर शैली] में बनाया

बीरबल का छत्ता :

  • शाहजहाँ काल में 5 मंजिला इमारत नारनौल के दीवाना राय मुकुंददास ने बनवाया ::
  • इसे राय मुकुंददास का छत्ता भी कहते हैं
  • यहां चार सुरंग भी थी
  • यहाँ राय मुकुंददास की सराय भी है
  • दीवाने खास : नारनौल [ शाहजहाँ काल 1628 1658 ई. तक ]
  • चोर गुम्बद : नारनौल :: नारनौल का साईन बोर्ड : चोर डाकुओं के छुपने की जगह निर्माण फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में अफगान सरदार जमाल खान ने करवाया शाहकुली खां का मकबरा : नारनौल : 1578 ई. : स्लेटी व लाल पत्थरों से निर्मित
  • आराम-ए-कौसर : नारनौल : निर्माण शाहकुली खां (अकबरकाल)
  • त्रिपोलिया द्वारा : 1598 ई. : निर्माण – शाहकुली खां

 नारनौल की तख्त वाली बावड़ी :

  • निर्माण मिर्जा अलीजान: अकबर कालिन मिर्जा अलीजान की बावड़ी भी कहा जाता है।
  • किसी समय इनकी संख्या 14 थी

हमजा पीर दरगाह : धरसु, नारनौल : यहाँ स्त्रियों का जाना मना है यहाँ शाहजोद हजरत शब्बवल की मजार, हजरत शेख अब्दुल मजीद की मजार भी है

  • इब्राहिम सूरी/ इब्राहिम खान का मकबरा : नारनौल [निर्माण : शेरशाह सूरी ने अपने दादा की याद में] शाह विलायत का मकबरा : नारनौल : इब्राहिम सूरी के मकबरे के पास [फिरोजशाह तुगलक कालिन]
  • मिर्जा अली जान की बावडी : नारनौल
  • पीर तुर्कमान की दरगाह / मकबरा : नारनौल निर्माण फिरोजशाह तुगलक के शासन काल में
  • मुख्य भाग का निर्माण 1357 में आलम खान मेवाती द्वारा करवाया गया
  • शाह निजमा का मकबरा : नारनौल
  • ऋषि उद्दालक का आश्रम
    • स्याना गांव
    • साहूकार गुम्बज
    • अन्नापूर्णा तीर्थ
    • शोभा सरोवर, खान सरोवर नारनौल
  •  ऋषि पिप्लाद का आश्रम नारनौल (पीपल के पत्ते खाकर जीवित रहने वाला ऋषि)

अन्य जिलों के बारे में पढे – Link

official Government website – Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार