home haryana

जिला परिचय: अम्बाला | हरियाणा GK

जिला परिचय: अम्बाला | हरियाणा GK

आंकड़े

स्थापना: 1 नवंबर 1966 साक्षरता दर : 81.75% जनसंख्या : 11.28 लाख
लिंगानुपात : 885 जनसंख्या वृद्धि दर :11.23% जनसंख्या घनत्व : 717
ग्राम पंचायतें : 435 पंचायत समितियाँ : 6 जिला परिषद वार्ड : 15
नगर निगम, लोकसभा क्षेत्र : अम्बाला तहसील: अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी/कैंट, बराहा, नारायणगढ़ क्षेत्रफल: 1574 वर्ग किलोमीटर
उप तहसील:सहजादपुर, साहा, मुलाना उपमंडल:अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी/कैंट, बराहा, नारायणगढ़  कुल गाँव : 481
खंड / ब्लॉक:अंबाला, अंबाला कैंट, मुलाना, सहजादपुर, नारायणगढ़, साहा विधानसभा: अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी/कैंट, नारायणगढ़, मुलाना (आरक्षित) पुलिस रेंज, राजस्व मंडल : अम्बाला

 

जिला स्थिति :

पूर्व दिशा में:यमुनानगर

पश्चिम दिशा में:पटियाला, पंजाब

उत्तर-पूर्व दिशा में: हिमाचल

उतर दिशा में:पंचकुला

दक्षिण दिशा में:कुरुक्षेत्र

प्रसिद्ध स्थल

महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना

  •  महर्षि मार्कंडेश्वर एजुकेशन ट्रस्ट की स्थापना तरसेम कुमार 1993 में हुई। 
  • 1995 में ट्रस्ट ने एम.एम इंजीनियरिंग कॉलेज भी प्रारंभ कर दिया था। 
  • वर्ष 2007 में इस संस्थान को महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।

गुरुद्वारा लखनौर साहिब:

  •  सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की माता का जन्म स्थान होने के कारण इस गांव को गोविंद सिंह की ननिहाल होने का गौरव प्राप्त है।

अंबिका देवी मंदिर:

  • अंबाला शहर के मंदिरों में अंबिका देवी मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है।
  •  कौरवों-पांडवों के समय अंबा, अंबिका और अंबालिका की याद में मां भवानी का यह मंदिर बनाया गया था।

दरगाह नौ गजा पीर: अंबाला शाहाबाद मार्ग पर अंबाला से 12 किलोमीटर दूर स्थित बाबा नौ गजा पीर का दर्शनीय स्थल है।

सेंट पॉल चर्च – निर्माण 1857 में, जो भारत पाक युद्ध के दौरान 1965 में नष्ट हो गया था।

किंगफिशर दिल्ली – अंबाला-अमृतसर हाईवे पर स्थित किंगफिशर एक बहुत ही आकर्षक और सुंदर पर्यटक स्थल है।

मंजी साहिब गुरुद्वारा – कैथल से अंबाला दोनों में एक कैथल सही उत्तर है।

बादशाही गुरुद्वारा – गुरु गोविंद सिंह का गुरुद्वारा।

शारदा देवी मंदिर – यह मंदिर हिंदुओं के पवित्र मंदिरों में से एक है। इसमें माता सरस्वती पिंडी के आकार में मौजूद है।

नदी – टांगरी नदी, घग्गर नदी, मारकंडा नदी ।

व्यक्तित्व

  • जूही चावला
  • परिणीति चोपड़ा
  • ओम पुरी
  • नवनीत कौर
  • जेबा फिल्म एक्ट्रेस
  • जोहराबाई (सिंगर)
  • प्रियंका चोपड़ा

रायबहादुर लाला मुरलीधर 

  • जन्म 1848 पलवल (अंबाला) देहांत 3 अप्रैल 1922
  • राजनितिक व सामाजिक कार्यक्षेत्र अम्बाला → हरियाणा से प्रथम सत्याग्रही लाला मुरलीधर
  • ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ पंजाब के नाम से प्रसिद्ध थे
  • अंबाला में आर्य समाज के संस्थापक सदस्य
  • बंग भंग आंदोलन में भाग लिया
  • 22 अक्टूबर 1920 को बाबू मुरलीधर की अध्यक्षता में अंबाला डिवीजन पॉलीटिकल कॉन्फ्रेंस में गांधीजी ने संबोधन किया हरियाणा
  • 1886 में हरियाणा में कांग्रेस की पहली शाखा अंबाला में इन्हीं के प्रयासों के द्वारा स्थापित हुई सर
  • असहयोग आंदोलन के दौरान लाला मुरलीधर ने राय बहादुर की उपाधि वापस लौटा दी → इनकी अध्यक्षता में 15 फरवरी 1921 गांधी जी ने भिवानी में जनसभा को संबोधित किया
  • रॉलेक्ट एक्ट के विरोध में लाला मुरलीधर ने अपने सम्मान व पदक अंग्रेजों को वापस कर दिए थे

सुचेता कृपलानी :

  • जन्म 25 जून 1908 अंबाला में 
  • देश में किसी भी राज्य में पहली महिला मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) व्यक्तिगत सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया

सुषमा स्वराज

  • जन्म 14 फरवरी 1952 अंबाला कैंट
  • दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री
  • पूर्ण रूप से भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी
  • इन्हें के प्रयासों से हरियाणा के एकमात्र दूरदर्शन केंद्र हिसार की स्थापना 2000 में हुई
  • अम्बाला कैंट की बस स्टैंड का नाम इनके नाम पर रखा गया है

उद्योग

  • ग्राइंडर मिक्सर
  • वैज्ञानिक उपकरण
  • गैस स्टोव
  • सिलाई मशीन
  • शीशा उद्योग
  • नारायणगढ़ शुगर मिल बनौदी (शाहजादपुर)

महत्वपूर्ण बिंदु

  • गांधीजी अंबाला में 8 मार्च, 1921 को आए थे।
  • नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर, 1949 को अंबाला जेल में फांसी दी गई थी।
  • अंबाला छावनी की स्थापना 1843 ईस्वी को हुई।
  • अंबाला में मेले-व – वामन द्वादशी का मेला (त्रिलोकपुर), तीज का मेला (पंजोखड़ा), शारदा देवी का मेला (त्रिलोकपुर)
  • अंबाला को रेलवे लाइन से 1880 में जोड़ा गया था।
  •  पक्की सड़कों का सर्वाधिक घनत्व अंबाला में है।
  •  देश के अंदर वैज्ञानिक उपकरणों का 20% निर्यात अंबाला से होता है।\
  •  साहा अंबाला में विकास केंद्र की स्थापना की गई है।
  • आर्यों का प्रथम स्थाई निवास अंबाला को माना जाता है।
  • लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया (आरक्षित)। 10 में से 2 सीटें रिजर्व (सिरसा व अंबाला)
  • 1842 में अंबाला को शिमला के अधीन किया गया था।
  • 1989 में जगाधरी को अलग किया और यमुनानगर में मिला दिया गया।
  • अंबाला एयरफोर्स बेस स्टेशन है। राफेल, प्लेन, फाइटर जेट भी यहां रखे जाएंगे। 
  • प्रसिद्ध लेखक विशंभर नाथ का जन्म अंबाला में हुआ था।
  • टोका साहिब का गुरुद्वारा नारायणगढ़ (अंबाला) में है।
  • सिखों के आठवें गुरु हरकिशन जी का गुरुद्वारा पींजोकरा साहिब का गुरुद्वारा स्थित है।
  • 1857 की क्रांति में शहीदों की याद में 22 एकड़ में शहीद स्मारक एनएच-1 पर बनाया गया है।
  • मुरलीधर ने असहयोग आंदोलन के कारण अपनी रायबहादुर की उपाधि लौटा दी थी।
  • फ्रोजन टीयर शहीद स्मारक अंबाला में है।
  • दुनीचन्द अंबाला से प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • सनातन धर्म की पहली शाखा अंबाला में खुली थी। 22. 1909 में क्रांतिकारी आंदोलन का मुख्य केंद्र अंबाला था।
  • सेंट पॉल गिरजाघर अंबाला में है।
  • साहा फूड पार्क अंबाला में है व सिरसा (डबवाली) में भी है। 
  • गुरुनानक दिवस पर मेले का आयोजन अंबाला में होता है।
  • हल्दी व आम का उत्पादन सर्वाधिक होता है।
  • धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर (अंबाला)
  • कुमारी शैलजा राज्यसभा सांसद सबसे कम उम्र की पहली महिला मंत्री हरियाणा की ।
  • सम्राट अशोक का टोपरा स्तंभ अंबाला से मिला।
  • 1857 की क्रांति की शुरुआत अंबाला से हुई थी।
  • शीशगंज गुरुद्वारा अंबाला में है।
  • रानी का तालाब अंबाला में है।
  • गोगा नवमी का मेला, जन्माष्टमी का मेला भी अंबाला में लगता है।

खनिज पदार्थ

चूना पत्थर

  • चूना पत्थर के दो बैंड लगभग 13 मीटर मोटाई के  और दूसरा लगभग 25 मीटर मोटाई के, दोनों 500 मीटर से अधिक विस्तार वाले टुंडापत्थर में स्थित हैं।
  • यह 93% कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम ऑक्साइड में  बहुत उच्च ग्रेड चूना पत्थर है। अनुमानित खान  लगभग 6 लाख टन है।
  • नारायणगढ़ तहसील के  बारुन में लगभग 5 मीटर मोटाई का साबाथु चूना पत्थर का एक बैंड होता है। चूना पत्थर का एक बैंड, लगभग 20 मीटर मोटा  और करीब 1.2 किलोमीटर लंबा खड़ग में पाया जाता  है।
  • इस क्षेत्र में कुल आरक्षित 50 लाख टन अच्छी गुणवत्ता वाले चूना पत्थर का अनुमान है।
  • इस क्षेत्र की सबसे बड़ी खान  रामसर और शेरला (नारायणगढ़ तहसील) में होती है।
  • चूना पत्थर अच्छी तरह से लगभग 30 मीटर मोटाई और2.4 किलोमीटर लम्बाई का पाया जाता है ।

शोरा

  • अंबाला और बराडा के आसपास मिट्टी से कुछमात्रा में सफ़ेद शोरा निकाला  जाता  है। जिले में जमीन का पानी सीमित और अर्द्ध-सीमित परिस्थितियों में होता है।
  • शिवलिक पहाड़ियों के दक्षिण में  पानी के स्तर की गहराई भिन्न होती है और यह 2 से 47 मीटर के बीच है, अधिकतम पहाड़ियों की ओर है क्षेत्र में जल स्तर 1.5 से 1.2 मीटर के बीच है, लेकिन आमतौर पर यह 4 और 8 मीटर के बीच  होता है। 
  • ट्यूबवेल्स आमतौर पर 10 से 45 मीटर की गहराई तक निर्मित किये जातें हैं। हालांकि, नागिया-मुलाना बेल्ट के कुछ स्थानों पर, 90 मीटर की गहराई तक खोदे गये  है।
  • ट्यूबलवेल आमतौर पर एकल जलभृत से भूजल ग्रहण करते हैं। गहरे ट्यूबलवेल की गहराई  91 और 185 मीटर के बीच होती हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर 445 मीटर तक ट्यूब्यूवेल का निर्माण भी किया गया है।
  • भूजल आम तौर पर ताजा और घरेलू और सिंचाई के प्रयोजनों के लिए उपयुक्त है।

भूकंपीय क्षेत्र

  • अम्बला जिला भूकंप के क्षेत्र में है जहां अतीत में भूकंप का   मध्यम से लेकर अति तीव्र भूकंप  का अनुभव हुआ है।
  • हिमालय सीमा घाटी क्षेत्र के बहुत करीब स्थित होने के नाते, यहाँ भूकंप के झटको कि सम्भावना बनी रहती है । दो सौ वर्षों का इतिहास जिसका  रिकॉर्ड उपलब्ध हैं, दिखाता है कि 1905 में कांगड़ा के भूकंप के दौरान, अंबाला जिला को 7-8 आठवीं एम.एम. (1951 की संशोधित मर्काली तीव्रता स्केल) की तीव्रता का अनुभव हुआ।
  • भारतीय स्तर  संस्थान के तत्वाधान में विशेषज्ञों की एक समिति ने भारत का भूकंपीय क्षेत्र नक्शा तैयार किया, जहां अंबाला जिले को क्षेत्र 4 में रखा गया था जहां भविष्य में अधिकतम भूकंपीय तीव्रता VIII एम.एम. पहुंचने की संभावना है।
  • उपरोक्त कारकों को ध्यान में रखते हुए और  तथ्य यह भी  है कि उच्च तीव्रता के भूकंप बहुत समय बाद होते है। ऐसा महसूस होता है कि 10 प्रतिशत गुरुत्वाकर्षण (10 ग्राम) की भूकंपीय जमीन त्वरण का प्रावधान अच्छी तरह से समेकित मिट्टी पर स्थापित इंजीनियरिंग संरचनाओं के लिए बनाया जा सकता है कमजोर नींव और महत्वपूर्ण संरचनाओं के लिए, भूकंपीय कारक उपयुक्त रूप से बढ़ सकता है

अन्य जिलों के बारे में पढ़ें- यहाँ क्लिक करें 

Official Website- Link

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार