वन लाइनर : हरियाणा का इतिहास | हरियाणा GK
- प्राचीन काल में हरियाणा राज्य को किस नाम से जाना जाता था ?- ब्रह्मवर्त, ब्रह्मर्षि तथा ब्रह्मा की उत्तरवेदी
- किस बौद्ध ग्रन्थ में हरियाणा प्रदेश में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार का उल्लेख मिलता है? -दिव्यावदान
- जैन ग्रन्थों में हरियाणा के किस स्थान का अधिक उल्लेख किया गया है? – रोहतक
- किस पुराण में हरियाणा के प्राचीन इतिहास की जानकारी मिलती है?- वामन पुराण
- गुजरी महल स्तम्भ अभिलेख हरियाणा के किस जिले में स्थित है?- हिसार
- राज्य में खरोष्टी लिपिबद्ध अभिलेख कहाँ की मुद्रा से प्राप्त हुआ ?- रोहतक
- हरियाणा के किस जिले से हर्ष की ताम्र प्राप्त हुई ?- सोनीपत
- हरियाणा में कुषाणकालीन मूर्तियों का प्रधान केन्द्र था ? – रोहतक
- हरियाणा के किस स्थान पर सीसवाल संस्कृति के चित्रित मृद्भाण्ड के साक्ष्य मिले हैं?-फरमाणा
- हरियाणा का प्राचीन स्थल मिताथल किस जिले में अवस्थित है ?- भिवानी
- किस पुराण में हरियाणा का नाम हरियाली था ?-स्कन्द पुराण
- महाभारत काल में किसने करनाल शहर की स्थापना की थी ? -कर्ण
- महाजनपद कुरू की राजधानी थी ? -हस्तिनापुर में
- आर्य वैदिक सभ्यता का प्रसार कब हुआ ?-1500-500 ई.पू.
- हरियाणा मौर्यों के अधीन कब था ?-324-232 ई.पू.
- हर्ष का चालुक्य नरेश पुलकेशिन के साथ युद्ध कब हुआ था?-634-635 ई.पू.
- नागभट्ट (प्रतिहास) द्वारा हरियाणा पर अधिकार कब किया गया था?-805 ई.
- कश्मीर नरेश अनन्त के पुत्र कलश ने कुरुक्षेत्र पर हमला कब बोला था ?-1081 ई.
- महाभारत की लड़ाई कितने दिनों तक चली?-18 दिन
- इब्राहिम लोदी और बाबर की सेनाओं के बीच निर्णायक लड़ाई कब हुई थी?-21 अप्रैल, 1526
- करनाल का युद्ध, जिसके दौरान नादिर शाह ने मुहम्मद शाह को कैदी बना लिया था, किस सन् में लड़ा गया था ? 1739
- नादिर शाह ने करनाल के युद्ध में साहसिक कृत्यों के लिए रेवाड़ी के किस राव की प्रशंसा की थी ?-बालकृष्ण
- महमूद गजनवी ने थानेसर पर आक्रमण कब किया ? -1009 ई.
- बलबन को हरियाणा के किस स्थान का मुक्ती / सरदार नियुक्त किया गया था?- हाँसी
- हरियाणा में सर्वप्रथम शहरों एवं कुओं का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ? – ग्यासुद्दीन तुगलक
- इब्राहिम लोदी का मकबरा स्थित है? -पानीपत में
- फिरोजशाह तुगलक को किन नगरों की स्थापना का श्रेय दिया जाता है? – हिसार, फिरोजाबाद, फिरोजपुर एवं फरीदाबाद
- शेरशाह का जन्म हरियाणा में कहाँ हुआ था ? – नारनौल
- पानीपत की दूसरी लड़ाई लड़ी गई थी -हेमू और अकबर के बीच (1556 ई.)
- पानीपत का तीसरा युद्ध कब हुआ था ?-1761 ई.
- पृथ्वीराज और मोहम्मद गौरी का तराइन में प्रथम युद्ध जिसमें मोहम्मद गौरी की हार हुई थी, कब हुआ ? -1191 ई. में
- मोहम्मद गौरी ने रोहतक पर आक्रमण कब किया था ?- 1194 ई.
- हरियाणा में बलबन का शासन कब रहा?- 1266-87.
- तैमूर द्वारा हरियाणा पर आक्रमण कब किया गया? -1398 ई.
- मालवा के महमूद खिलजी को दिल्ली की गद्दी कब मिली? – 1440 ई.
- बहलोल लोदी ने हरियाणा पर कब्जा कब किया?- 1451-1489 €
- हसन खान मेवाती खानवा के युद्ध में बाबर से कब हारे ? -1527 ई.
- पानीपत के दूसरे युद्ध में अकबर ने हेमू को कब मार दिया था ? -1556 ई.
- शाहजहाँ के एक दरबारी द्वारा अम्बाला के बुढ़िया रंगमहल का निर्माण कब करवाया गया?- 1630 ई.
- नादिरशाह ने आक्रमण कब किया तथा करनाल का युद्ध कब हुआ ?- 1739 ई.
- हरियाणा पर नजीबुद्दोला ने आक्रमण कब किया ?-1765 ई.
- महादजी सिन्धिया द्वारा दिल्ली तथा हरियाणा पर अधिकार कब किया गया?- 1789 ई.
- जॉर्ज थामस का शासनकाल कब रहा?- 1799-1802
- हरियाणा में स्वतन्त्र राज्य स्थापित करने वाला जॉर्ज थॉमस का सम्बन्ध किस देश से था?-आयरलैण्ड
- करनाल का युद्ध लड़ा गया है नादिरशाह व मोहम्मद शाह के बीच
- बू-अलीशाह कलन्दर का मकबरा कहाँ स्थित है?-पानीपत
- 1014 ई. में महमूद गजनवी ने वर्तमान हरियाणा के हमला किया था?- थानेश्वर पर
- लाला लाजपत राय और सरदार अजीत सिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार करके माण्डले जेल में कब भेजा गया था? – वर्ष 1907
- पंजाब प्रदेश में काँग्रेस के आदेश पर पूरे हरियाणा में स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया गया?- 12 जनवरी, 1932
- सिखों के नेता मास्टर तारासिंह ने पंजाबी सूबे के लिए कब आन्दोलन शुरू किया? – वर्ष 1960
- किस सन्धि के अन्तर्गत ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था? – सुर्जी अर्जुन गाँव की सन्धि
- बनावली विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था ?- गुलाब सिंह गिल
- हरियाणा के उत्तरी भाग में स्थित लाडवा रियासत की स्थापना किसने की थी ?-सरदार सिंह
- अम्बाला रियासत को ईस्ट इण्डिया कम्पनी क्षेत्र में कब शामिल किया गया था?-1824
- हरियाणा में 1857 की क्रान्ति की शुरुआत सर्वप्रथम कहाँ से हुई थी?-अम्बाला
- 1857 की क्रान्ति के समय दादरी क्षेत्र का मुख्य सामन्त कौन था, जिसने विद्रोह का नेतृत्व किया था? -बहादुर जंग
- बल्लभगढ़ के नाहर सिंह को दिल्ली के लाल किले में किस वर्ष फाँसी दी गई थी ?- 1858
- 1857 में फर्रुखनगर का शासक था ? -अहमद अली खाँ
- वर्ष 1919 में सर्वप्रथम रोलेट ऐक्ट का विरोध हरियाणा में कहाँ हुआ था?-अम्बाला
- वर्ष 1916 में ‘जाट गजट’ उर्दू साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन किसने शुरू किया? -चौधरी छोटूराम
- वर्ष 1923 में हरियाणा में कौन से अखबार का प्रकाशन शुरू किया गया था?- हरियाणा तिलक
- लाला लाजपत राय ने हरियाणा के किस जिले में आर्य समाज की स्थापना में सहयोग किया था? -हिसार
- 1891 ई. में पण्डित दीनदयाल शर्मा ने सनातन धर्म की स्थापना कहाँ की थी?-सिरसा
- मेवात के किस गाँव को गाँधी ग्राम कहा जाता है?-घासेड़ा
- 1857 के विद्रोह में तफजल हुसैन का अभियान मुख्य रूप से कहाँ पर केन्द्रित था? -रोहतक
- छछरौली में बगावत कब हुई? – 1809
- राजा भगवान सिंह की विधवा माई दयाकोर की मृत्यु तथा ईस्ट इण्डिया कम्पनी का दयालगढ़ की रियासत पर कब्जा कब हुआ? 1829 ई.
- हरियाणा पर अंग्रेजों का आक्रमण तथा सूर्जी अंजन गाँव की सन्धि कब हुई?- 1803 में
- कैथल का विद्रोह कब हुआ ?- 1843-46.
- किस वर्ष पृथक् हरियाणा राज्य के लिए माँग हो गई?-1907
- द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में किसने अम्बाला डिवीजन (हरियाणा) को पंजाब से अलग करने की बात कही?-ज्योफरी कॉर्बेट
- दीनबन्धु गुप्ता ने पंजाब प्रान्त से अलग कर हरियाणा राज्य की माँग कब की ? -9 दिसम्बर, 1932
- वर्ष 1948 में किसने अपने पत्र ‘अजीत’ में सिख राज्य की माँग की?- मास्टर तारा सिंह
- सच्चर फॉर्मूला कब लागू किया गया? – 1 अक्टूबर, 1949
Read More- Here