homeharyana

हरियाणा GK | SET 1 [1-100 Qs]

 

  1. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 09 जुलाई 1970 को

  1. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?

उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद)

  1. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?

उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक |

  1. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?

उत्तर- पंडित लख्मीचंद|

5.हरियाणा में सुल्तानपुर नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?

उत्तर- गुड़गांव।

  1. हरियाणा में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?

उत्तर-यमुनानगर।

  1. हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर-भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)

8.हरियाणा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर- पिंजौर(पंचकुला)।

  1. हरियाणा में मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र कहाँ है?

उत्तर- झाबुआ (रेवाड़ी)।

  1. हरियाणा में इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी कहाँ बन रही है?

उत्तर- बिनोला (गुडगाँव)।

11.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर-जाट-पाली (महेंद्रगढ़)

  1. हरियाणा किन अक्षांशो के बीच स्थित है?

उत्तर-27.39′ से 30.55′ N. अक्षांश।

13.हरियाणा किन देशान्तरों के बीच स्थित है?

उत्तर-74.28′ से 77.36′ E देशांतर के मध्य स्थित है|

14.कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है? 

उत्तर-यमुना नदी।

15.वह कौन—सा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?

उत्तर- हरियाणा।

  1. हरियाणा की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या कितनी है?

उत्तर-253.53 लाख।

  1. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना है?

उत्तर-877

  1. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर-573

  1. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?

उत्तर-सन 1858 में।

  1. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?

उत्तर-जे सी शाह आयोग।

  1. सन 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम है?

उत्तर-हरियाणा

  1. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ?

उत्तर- कैथल

  1. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?

उत्तर- 1240 ई.

24.पानीपत का पहला युद्ध कब हुआ?

उत्तर- 1526 ई.

  1. पानीपत का पहला युद्ध किस-किस के बीच हुआ?

उत्तर- इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच |

  1. पानीपत के प्रथम युद्ध में किसकी विजय हुई ?

उत्तर- बाबर

  1. शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता?

उत्तर- महेंद्रगढ़

  1. शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूरी का मकबरा कहाँ हैं?

उत्तर- नारनौल

  1. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ?

उत्तर- 1556 ई.

  1. पानीपत का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ?

उत्तर- हेमू और अकबर के बीच|

  1. पानीपत के दूसरे युद्ध में किसकी विजय हुई?

उत्तर- अकबर|

  1. किन्हें भाखड़ा डैम का जन्मदाता माना जाता है?

उत्तर-चौधरी छोटूराम

  1. हरियाणा में कितने मंडल हैं?

उत्तर-6 ( अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद )

नोट :- हरियाणा में 2 नये मंडल (Division) बनाए गए हैं – करनाल और फरीदाबाद

  1. गुरुग्राम मंडल में कौन से जिले शामिल हैं?

उत्तर- गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

  1. अम्बाला मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?

उत्तर- अम्बाला, यमुनानगर, पंचकुला और कुरुक्षेत्र।

  1. रोहतक मंडल में कौनसे जिले हैं?

उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी।

  1. हिसार मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?

उत्तर- हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद।

  1. जब 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य बना तब इसमें कितने जिले शामिल थे?

उत्तर-7 जिले अम्बाला, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल, हिसार और जींद।

  1. हरियाणा का 21वां जिला कौनसा और कब बना?

उत्तर-पलवल 13 अगस्त 2008 को।

  1. हरियाणा के किस जिले का मुख्यालय किसी अन्य शहर में स्थित है?

उत्तर-महेंद्रगढ़ का नारनौल में।

  1. देश का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कहाँ 2035 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?

उत्तर-बाढ़सा (झज्जर)

  1. हरियाणा में परमाणु विद्युत केंद्र कहाँ बनाया जा रहा है?

उत्तर-गोरखपुर (फतेहाबाद)

  1. ओलम्पिक की एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?

उत्तर- कर्णम मल्लेश्वरी

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौनसा स्थान है ?

उत्तर-20वां

  1. हरियाणा का लौह पुरुष कौन कहलाता है ?

उत्तर-चौ. बंसीलाल

  1. ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा था ?

उत्तर- हरियाणा (सन 2010 में)

  1. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है ?

उत्तर-सिरसा

  1. हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित पहाड़ियॉं निम्न में से किसका हिस्सा हैं ?

उत्तर- अरावली पहाड़ियां

  1. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के किस संशोधन द्वारा हुआ ?

उत्तर-17 वें

  1. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?

उत्तर-17वें

  1. हरियाणा राज्य का वन क्षेत्र कितना हैं ?

उत्तर-1559 वर्ग किलोमीटर

  1. इब्राहीम लोदी का मकबरा स्थित हैं ?

उत्तर-पानीपत में

  1. राव तेजसिंह का तालाब कहॉं स्थित हैं ?

उत्तर-रेवाड़ी

  1. राज्य में घण्टेश्वर मन्दिर स्थित हैं ?

उत्तर-रेवाड़ी

  1. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन होता हैं ?

उत्तर-महेंद्रगढ़ 

  1. हरियाणा राज्य में “भिवानी टैक्सटाइल मिल” की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर-1937 में

  1. हरियाणा के किस जिले में नाहरसिंह स्टेडियम (मयूर) स्थित हैं ?

उत्तर-फरीदाबाद

  1. हरियाणा में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था?

उत्तर-1967 में

  1. स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय ने हरियाणा राज्य के किस स्थान को अपना राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र बनाया था ?

उत्तर-हिसार

  1. “महाभारत” की रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा हरियाणा के किस नगर में की थी ?

उत्तर-कुरुक्षेत्र

  1. स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत हरियाणा के कौनसे नगर शामिल किये गए हैं ?

उत्तर-करनाल और फरीदाबाद

  1. 2016 में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ‘हैपनिंग हरियाणा’ सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जायेगा?

उत्तर-गुडगाँव

  1. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गयी है?

उत्तर-आठवीं पास 

  1. किस राज्य में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के लिए घर में शौचालय अनिवार्य किया गया है?

उत्तर-हरियाणा

  1. हरियाणा में ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है?

उत्तर-साक्षी मलिक

  1. हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को कितनी राशि देने की घोषणा की गयी है?

उत्तर-क्रमशः 6 करोड़, 4 करोड़ और 2.5 करोड़ रूपए

  1. गौ संरक्षण और गौ संवर्धन कानून हाल ही में किस राज्य द्वारा पारित किया गया है?

उत्तर-हरियाणा

  1. हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि बैंक खातों में जमा करवाने के लिए योजना को क्या नाम दिया गया है ? 

उत्तर-‘थारी पेंशन,थारे पास’

  1. हरियाणा का कितना क्षेत्रफल NCR के अंतर्गत आता है ?

उत्तर-12280.68 वर्ग किलोमीटर

  1. हरियाणा के कितने जिले NCR के अंतर्गत आते हैं ?

उत्तर- 9  

  1. हरियाणा का कौनसा शहर मिलिनियम सिटी कहलाता है ?

उत्तर-गुडगाँव

  1. हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) कहाँ पर था?

उत्तर-पिंजौर (पहले अम्बाला और अब पंचकुला जिले में)

  1. देश की पहली CNG ट्रेन कहाँ से चली थी?

उत्तर-रेवाड़ी

  1. हरियाणा में पंच चुनाव लड़ने के लिए खर्च सीमा कितनी है ?

उत्तर-10 हज़ार रुपए

  1. हीरो मोटोकोर्प का कारखाना हरियाणा में कहाँ है ?

उत्तर-धारूहेड़ा(रेवाड़ी)

  1. हरियाणा में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ भरता है?

उत्तर- झज्जर जिले के जहाजगढ़ में।

  1. प्रसिद्ध हिन्दू सम्राट हेमू कहाँ का रहने वाला था?

उत्तर-रेवाड़ी

  1. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय जो पहले लाहौर उच्च न्यायालय कहलाता था ,की स्थापना कब हुई?

उत्तर-1919

  1. बड़खल झील किस जिले में स्थित है?

उत्तर-फरीदाबाद

  1. हरियाणा का कौनसा जिला कागज और प्लाईवुड उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर-यमुनानगर

  1. ऐतिहासिक स्मारक राय मुकंद दास का छत्ता या बीरबल का छत्ता कहाँ है?

उत्तर-नारनौल

  1. प्रसिद्ध कवि सूरदास का जन्म स्थान कहाँ है?

उत्तर-सीही (फरीदाबाद)

  1. सम्राट अशोक का टोपरा स्तम्भ मूल रूप से हरियाणा के किस स्थान पर था?

उत्तर-अम्बाला

  1. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई?

उत्तर-1969 (भिवानी)

  1. हरियाणा का क्षेत्रफल देश के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का कितना है?

उत्तर-1.3%

  1. आकाशवाणी रोहतक की स्थापना किस वर्ष हुई?

उत्तर-1976

  1. हथिनिकुंड बैराज हरियाणा के किस जिले में और किस नदी पर है?

उत्तर-यमुनानगर में यमुना नदी पर

  1. हरियाणा में मारुति कारें कहाँ बनती है?

उत्तर-गुडगाँव में

  1. महाभारत काल में हरियाणा किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर-बहुधान्य प्रदेश

  1. हरियाणा में सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला कौनसा है?

उत्तर-गुडगाँव

91.हरियाणा केसरी कौन कहलाता है ?

उत्तर-पं.नेकीराम शर्मा

92.हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ?

उत्तर-धरमवीर

93.हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है ?

उत्तर-मुर्राह

94.प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है ?

उत्तर-गुडगाँव

95.विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी ?

उत्तर-राव विरेन्द्र सिंह

96.सिंधु सभ्यता का केन्द्र बनवाली किस जिले में स्थित है ?

उत्तर-फतेहाबाद

97.हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?

उत्तर-सिरसा

  1. सिंधु सभ्यता का केन्द्र मिताथल किस जिले में स्थित है ?

उत्तर-भिवानी

99.हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर-पं.भगवत दयाल शर्मा

  1. थानेसर किस प्रसिद्ध राजा की राजधानी थी ?

उत्तर-हर्ष वर्धन

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार