मई 2022 करेंट अफेयर्स

  • केंद्र सरकार ने हरियाणा राज्य समेत केरल और गुजरात राज्य के ईएसआई, श्रम और पीएफ विभाग को एक करने का फ़ैसला लिया है।
  • हरियाणा के हिसार जिले के गांव बहबलपुर की खिलाडी ज्योति वर्मा ने ब्राजील में आयोजित की गई पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद, पानीपत और गुरुग्राम जिले को केंद्र सरकार निर्यात हब के रूप के विकसित करेगी।
  • फरीदाबाद को वाहनों के उपकरण और इंजीनियरिंग सामान, पानीपत को हस्त निर्मित कार्पेट और कपड़ा तथा गुरुग्राम को इंजीनियरिंग समान और सेवा क्षेत्र में निर्यात हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध अभिनेता दरियाव सिंह मलिक का हाल ही में निधन हो गया।
  • साइबर अपराधों को पकड़ने के लिए चंडीगढ में “सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी” का निर्माण किया जाएगा। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेंटर होगा जो आधुनिक उपकरण से लैस होगा।
  • हिसार जिले के गांव डाटा की सम्मी खेल कोटे से कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस ज्वाइन करने वाली देश की पहली महिला बनी है।
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत जिले के डाहर गांव में 365 करोड़ की लागत से बनी सबसे बड़ी शुगर मिल का उद्घाटन किया है।
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 1 मई 2022 को सोनीपत जिले के नाहरा गांव के गंगेश्वर तालाब से अमृत सरोवर मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस मिशन के तहत 15 अगस्त तक प्रदेश के 8000 तालाबों की सूरत बदली जाएगी।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत चौथी लाइब्रेरी खोली जाएगी।
  • हरियाणा के हिसार जिले में पशुओं के लिए उत्तर भारत का पहला ब्लड बैंक बनाया जाएगा।
  • मंगोलिया में आयोजित भी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश में कुल 13 पदक जीते हैं। भारत ने 17 पदक जीते हैं।
  • हरियाणा सरकार गोशालाओं के लिए चारा उगाने के लिए दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देगी।
  • हरियाणा सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2022 के लिए पारंपरिक शुभंकर जया (काला हिरण), विजय (टाइगर) और धाकड़ (बुल) को घोषित किया है।
  • हरियाणा के नूंह जिले के फतेहपुर गांव में राज्य का पहला व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है।
  • झज्जर जिले के झाड़ली में दो नई सीमेंट फैक्टरी लगाई जाएंगी।
  • हरियाणा के यश ने चौथे AFI India Open भाला फेंक प्रतियोगिता अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा राज्य में 5 मई 2022 को ई अधिगम योजना की शुरुआत की गई है।
  • स्वतंत्र कुमार सिंघल को हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (हरेडा) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • पांचवे हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया है।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले में प्लाईवुड कांकलेव का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा के जींद जिले के उचाना में चालक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • यूनाइटेड नेशन फैशन वर्ल्ड द्वारा जमैका में मिसेज यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें गुरुग्राम की बहू प्रियंका जुनेजा ने मिसेज विश्व सुंदरी का खिताब जीता है।
  • बहादुरगढ़ के मेजर विकास खत्री को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी का महासचिव मुकेश अग्रवाल को बनाया गया है।
  • हरियाणा के नूंह जिले के गांव फतेहपुर में प्रदेश का पहला वाहन कबाड़ केंद्र खोला गया है।
  • हरियाणा में अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है।
  • हरियाणा कृषि विभाग द्वारा करनाल के कुंजपुरा को यांत्रिक आदर्श गांव के तौर पर चुना गया है।
  • स्वामी विवेकानंद युवा लेखक सम्मान 2021 के लिए श्रुति रवीश का चयन किया गया है।
  • हरियाणा के पहलवान वीरेंद्र जिन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने ब्राजील में आयोजित 5 वें डेफ ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 
  • 5 लाख बच्चों को टेबलेट वितरित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है 
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के पाली में 15 लाख की लागत से देश का सबसे बड़ा 73 फुट का पक्षी घर बनाया गया है।
  • हरियाणा जिले का दूसरा IIM गुरुग्राम जिले में बनाया जा रहा है।
  • हरियाणा के डॉक्टर विक्रांत चौधरी को मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री का ओएसडी किया गया है। इनका संबंध फरीदाबाद जिले से है।
  • चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने प्याज की HOS-3 किस्म को विकसित किया है।
  • रानी रामपाल को PU खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया है।
  • डॉक्टर केसी बांगड़ को हरियाणा के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सलाहकार नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा दर्शन लाल जैन पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 5 जून को दिया जाएगा।
  • करनाल जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैबतपुर इंद्री में कार्यरत हिंदी अध्यापिका अनिता को हरियाणा भूषण – 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने डॉक्टर युवी सिंह द्वारा अंबाला के इतिहास पर लिखी पुस्तक अंबाला एंड फ्रीडम स्ट्रगल ऑफ इंडिया का विमोचन किया है।
  • हरियाणा की करनाल जिले ही महर्षि कश्यप की जयंती पर 24 मई को राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है।
  • नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा वर्ष 2021-22 की जारी रिपोर्ट के अनुसार सोनीपत ने पहला, रोहतक ने दूसरा और यमुनानगर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • हरियाणा के सोनीपत जिले के नीतीश दहिया ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।
  • हरियाणा के सिरसा जिले ने जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत डिलीवरी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • हरियाणा की अस्मिता बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
  • हरियाणा के अंबाला जिले में बुक बैंक खोला गया है।
  • हरियाणा का कुरुक्षेत्र जिले राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड की मेजबानी करेगा।
HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार