जून 2022 करेंट अफेयर्स

जून 2022 करेंट अफेयर्स

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के भिवानी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में दस हजार योग साधककों ने एक साथ योग किया।
  • प्रियंका सौरभ को हरियाणा की पावरफुल वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक जिले में किया गया था।
  • प्रीतम सिवाच हॉकी अकेडमी  ने खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग जीती है। यह अकेडमी भारत की महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम रानी द्वारा संचालित है जो सोनीपत जिले में है।
  • हरियाणा प्रदेश बिजली निगम की ओर से राज्य के 100 गांवों में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी खोलने की पहल की गई है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में साढ़े आठ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा
  • हरियाणा देश का पहला राज्य बना है जिसने बिना विधानसभा सत्र के भी विधायकों द्वारा सरकार से सवाल पूछे जाने की परंपरा आरंभ की है।
  • हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुडाना की बेटी शनैन ढाका देश में NDA परीक्षा पास करने वाली पहली लड़की बनी है। सरकार द्वारा NDA में लड़कियों को प्रवेश देने की घोषणा के बाद हुई परीक्षा में देशभर में दो लड़कियों का चयन हुआ है।
  • हरियाणा के राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन सोने की फैक्ट्री मिली है। यह फैक्ट्री 5000 साल पुरानी है।
  • एशियाई कैडेट चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने सात पदक जीते है। इस प्रतियोगिता का आयोजन किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में 22 से 26 जून के बीच में किया गया।
  • NBA के दो अवार्ड प्राप्त करने वाला हिसार जिले का राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उत्तर भारत का पहला संस्थान बन गया है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा चारा बिजाई योजना के तहत एक एकड़ पर दस हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।
  • हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।
  • हाल ही में हरियाणा पुलिस में अपराधियों पर नजर रखने के लिए ईगल ऐप का लॉन्च किया है।
  • हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा फिनलैंड में आयोजित कुओर्तान गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
  • हरियाणा के मंत्री मूलचंद शर्मा ने नार्वे की राजधानी फिनलैंड में आयोजित विश्व स्तरीय 35 वें एलक्ट्रिक मोबिलिटी इवेंट में भाग लिया है।
  • हरियाणा सरकार में देसी कपास के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ ₹3000 प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इसका लाभ उठाने के लिए 30 जून 2022 तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले के रहने वाले ही हेयांश कुमार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं।
  • हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद गांव के निवासी बॉक्सर मनोज को भीम पुरुस्कार से नवाजा गया है। हरियाणा में कुल 52 लोगों को भीम पुरुस्कार से नवाजा गया है।
  • दक्षिण हरियाणा के 7 जिलों क्रमश भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार और नूंह में बाजरा की खेती छोड़ दलहन, तिलहन की बुआई करने वाले किसानों को प्रदेश सरकार प्रति एकड़ ₹4000 की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • हरियाणा राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 में कुल 137 मेडल जीतकर देश भर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें 52 गोल्ड मेडल 39 सिल्वर मेडल 40 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
  • हरियाणा राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में स्वर्ण पदक विजेता को ₹100000, रजत पदक विजेता को ₹60000 तथा कांस्य पदक विजेता को ₹40000 की राशि प्रदान की जाएगी और प्रतिभागी खिलाड़ियों को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • निजीकृत और अनुकूली शिक्षा (PAL) युक्त टैबलेट वितरित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है।
  • हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ दीपक कौशिक को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के अंबाला जिले की रहने वाली मनप्रीत कौर ने इंटर स्टेट सीनियर चैंपियनशिप मुकाबले में 18.06 मीटर दूर शॉट पुट फेंक कर नया रिकार्ड बनाया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 कार्यक्रम की थीम “इंसानियत के लिए योग” रखी गई। हरियाणा में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भिवानी जिले में मनाया गया।
  • हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने 14 जून को संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब की जयंती पर हिसार में महिला छात्रावास निर्माण करवाने की घोषणा की है।
  • हाल ही में हरियाणा के डॉक्टर विकास शर्मा को आर्ट एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
  • हरियाणा के सिंचाई विभाग बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए इजरायल के साथ समझौता किया है।
  • हरियाणा के दीपक छिल्लर को इंटरनेशनल फिटनेस आइकन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा।
  • हाल ही में हरियाणा के तीन निशानेबाज रमिता, नैन्सी और अभिषेक लालर का चयन भारतीय टीम में हुआ है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में चंडीगढ़ की तर्ज पर राज्य का पहला एयर प्यूरीफायर टावर लगाया जाएगा।
  • केंद्र सरकार ने 31 मई 2022 तक सभी राज्यों को 86912 करोड रुपए की संपूर्ण जीएसटी मुआवजे को मंजूरी दी है जिसमें से हरियाणा को 1325 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
  • हरियाणा राज्य में शिक्षकों को स्किल डेवलपमेंट प्रदान करने के लिए निपुण हरियाणा मिशन नाम की योजना की शुरुआत की गई है।
  • हरियाणा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वर्ष 2025 तक लागू करने का निर्णय लिया गया है।
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों को टेबलेट वितरित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है।
  • सुपर 100 कार्यक्रम के तहत हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को इंजीनियर और डॉक्टर की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 16 जून 2021 को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की थी जिसमें अभी तक कुल 93 बच्चे चिह्नित किया जा चुका है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हाल ही में एक अनूठी सुजल जल आपूर्ति प्रबंधन पहल का शुभारंभ किया है।
  • राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “सिसीटिएनएस हैक्थोन और साइबर चैलेंज 2022” में हरियाणा पुलिस की जांच ऐप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
  • भारत के सर्वश्रेष्ठ पशुधन बोर्ड के रूप में हरियाणा राज्य को सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर ₹25000 तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • हरियाणा के हिसार जिले में उत्तर भारत का पहला ब्लड बैंक बनाया जा रहा है। 
  • हाल ही में हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले दीपक ने 17352 फ़ीट ऊँची फ्रेंडशिप चोटी को फतह किया है।
  • दुबई में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के यमुनानगर जिले के जसप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • कार्तिकेय शर्मा को इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली निर्मल तंवर की कप्तानी में भारतीय वॉलीबॉल महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है।
  • हाल ही में कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण की विराट स्वरूप मूर्ति का अनावरण किया गया है।
  • भारत सरकार की “बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2020” रिपोर्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में हरियाणा तीसरे स्थान पर है।
  • हाल ही में हरियाणा के कैथल जिले को तीन साल की बच्ची हिमान्या राजस्थान के जयपुर में हरियाणा की ब्रांड फेस बनी है।
  • हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र के निवासी पर्वतारोही श्री नरेंद्र ने 6 दिन के अंदर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। श्री नरेंद्र ने अपने इस एवरेस्ट अभियान का नाम आजादी का अमृत महोत्सव फास्टेस्ट एवरेस्ट अभियान-2022 रखा है। इन्हें विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है।
  • हाल ही में हरियाणा के संजीव कुमार को मिस्टर ग्लैम-इंडिया 2022 का खिताब मिला है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में करवाया गया था।
  • हरियाणा के हांसी शहर में 17 एकड़ भूमि पर क्लस्टर स्तर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाएगा।
  • हरियाणा की वृंदा यादव ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की साइकिलिंग प्रतियोगिता के मुकाबले में हरियाणा को स्वर्ण पदक जिताया है।
  • मेजर सत्यपाल सिंधु को हरियाणा बॉक्सिंग संघ का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है।
  • अहिंसा विश्व भारती संगठन हरियाणा के गुरुग्राम शहर में “भारत का पहला विश्व शांति केंद्र” स्थापित करेगा।
  • हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली उन्नति हुड्डा ने पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में महिलाओं की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा के शाहाबाद शहर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया गया है।
  • हरियाणा के पानीपत जिले में लिंगानुपात को सुधारने के लिए 38 गांवों का चयन किया गया है।
  • हरियाणा के पानीपत जिले में केंद्र सरकार “हथकरघा डिजाइन संस्थान केंद्र” स्थापित करेगा।
  • हाल ही में हरियाणा के झज्जर जिले की बेटी सोनाक्षी व भावना ने वेटलिफ्टिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • हाल ही में प्रोफेसर रणपाल सिंह को चौधरी रणबीर सिंह विश्विद्यालय (CBLU) का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा में जून महीने को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत कन्यादान की तौर पर ₹71000 की राशि दी जाएगी।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री के निवास स्थान का नाम संत कबीर कुटीर होगा।
  • हरियाणा में संत कबीर के नाम से एक विश्वविद्यालय का नाम रखा जाएगा।
  • हाल ही में डॉक्टर एसके महाजन और डॉक्टर केके महाजन को लाइफटाइम सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • डॉक्टर अनीशा महाजन को एनीमिया उन्मूलन के क्षेत्र में उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने हेतु “वूमेन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड” प्रदान किया गया है।

Current Affairs

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार