जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

  • हरियाणा के कुल 5 लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है वे हैं –
      • नीरज चोपड़ा (एथलीट)
      • सुमित अंतिल (पैरा-एथलीट)
      • ओम प्रकाश गांधी (समाज सेवी और कन्या गुरूकुल के संस्थापक)
      • मोतीलाल मदान (प्रतिष्ठित पशु चिकित्सक)
      • राघवेंद्र तंवर (भारतीय एतिहासिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष)
  • हरियाणा में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत अब कोई भी जानकारी ऑनलाइन माँगी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर RTI पोर्टल लॉंच किया है
  • सरस्वती नदी के प्रवाह क्षेत्र में अब तक 633   पुरातत्विक स्थानों की पहचान की गई है। इनमें से 444 हरियाणा में है
  •  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के  तहत करनाल में राज्य का पहला कल्चरल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। 
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रहने वाले नरेंद्र कुमार ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 5 दिन में दो बार चढ़कर तिरंगा फैलाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। यह भारत के पहले ऐसे नागरिक बन गए हैं जिनमें 5 दिन में दो बार माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। ये मूल रूप से हिसार जिले से है लेकिन कई वर्षों से गुरुग्राम में रह रहे हैं।
  • हरियाणा उर्दू अकादमी ने वर्ष 2019 व 2020 का सर्वोत्तम “फखर – हरियाणा सम्मान” कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा “नाजिम” और पानीपत के वरिष्ठ शायर डॉ कुमार पानीपती को देने का निर्णय लिया गया है। इस पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा
  • हरियाणा उर्दू अकादमी ने “हाली सम्मान वर्ष 2019” के लिए डॉक्टर कमरुद्दीन जाकिर (मेवात) और वर्ष 2020 के लिए कृष्ण कुमार तूर (धर्मशाला) को देने का निर्णय लिया है। इस पुरस्कार के तहत तीन लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र इत्यादि से सम्मानित किया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य में अगले सत्र से 5 वीं और 7 वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गीता के श्लोक पढ़ाए जाएँगे।
  • हरियाणा के नग्गल गांव में 20 करोड़ की लागत से उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की शाखा स्थापित की जाएगी।
  • हरियाणा के अंबाला शहर के सुल्लर गांव में हरियाणा का दूसरा बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। हरियाणा का पहला बायोगैस प्लांट हिसार के उकलाना के नया गांव में स्थित है।
  • वर्ष 2019 के “उर्दू तर्जुमा निगारी सम्मान” से सुरेंद्र बंसल (शाहबाद मारकंडा) को सम्मानित किया जाएगा।
  • वर्ष 2019 के लिए “डॉक्टर जावेद वशिष्ठ सम्मान” से डॉक्टर रहमान अख़्तर (पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला) को सम्मानित किया जाएगा।
  • “बालकृष्ण मुजतर सम्मान” से वर्ष 2019 के लिए एस एल धवन (पंचकूला) और वर्ष 2020 के लिए इकबाल अहमद अंसारी (पानीपत) को सम्मानित किया जाएगा।
  • “सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान” से वर्ष 2019 के लिए जाहिद उल अहसानी (पानीपत) और वर्ष 2020 के लिए डाक्टर देसराज सपरा (शाहबाद मारकंडा) को सम्मानित किया जाएगा।
  • “ख्वाजा अहमद अब्बास सम्मान 2019” के लिए रूप नारायण चंदना (करनाल) को सम्मानित किया जाएगा।
  • “मुंशी गुमानी लाल सम्मान” से वर्ष 2019 के लिए अनीस उल हसन सिद्धकी (गुडगांव) को सम्मानित किया जाएगा।
  • “सुरेंद्र पंडित सोज सम्मान” से वर्ष 2019 के लिए देवेंद्र गोयल (नई दिल्ली) एवं वर्ष 2020 के लिए नफ्स अंबाल्वी (कमलेश कौशिक, अंबाला शहर) को दिया जाएगा।
  • हरियाणा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला जिले में तिरंगा फहराया। इसके अलावा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद जिले में तिरंगा फहराया।
  • हरियाणा में 8 से 15 फरवरी 2022 के बीच वन्य प्राणियों की जनगणना शुरू की जाएगी। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से डॉक्टर ऑथर नूर के नेतृत्व में टीम काम करेगी।
  • हरियाणा के हिसार जिले को थोक व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही इस शहर को पूरी तरह से कैटल फ्री भी किया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022 को सुशासन अंत्योदय उत्थान वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है।
    • वर्ष 2020 – सुशासन संकल्प वर्ष
    • वर्ष 2021- सुशासन परिणाम वर्ष
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले में राज्य का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है।
  • हरियाणा राज्य महिला आयोग का चेयर पर्सन फरीदाबाद निवासी रेनू भाटिया को बनाया गया है। इनकी नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है और प्रीति भारद्वाज को राज्य महिला आयोग का वाइज चेयर पर्सन नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा संस्कृत अकादमी की पत्रिका हरिप्रभा को UGC ने अपनी रिसर्च जनरल की सूची में शामिल किया है। हरियाणा प्रदेश की यह पहली ऐसी संस्कृत पत्रिका होगी जिसे UGC ने अपने रिसर्च जनरल की सूची में शामिल किया है। वर्तमान में हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉक्टर दिनेश शास्त्री हैं।
  • हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिन्ह के लिए प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में हरियाणा पुलिस के महानिदेशक श्री पीके अग्रवाल हैं।
  • हरियाणा के हिसार जिले से ई-टिकटिंग (e-ticketing) मशीन की शुरुआत की जाएगी।
  • हरियाणा सरकार ने 19 जनवरी 2022 से प्रदेश में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा लागू कर दी है।
  • डॉ विनोद कुमार वर्मा को लुवास हिसार के नए कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वर्तमान में हरियाणा में 12 मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालित हैं। जल्द ही हरियाणा में 47 मेडिकल मोबाइल यूनिट की शुरुआत की जाएगी।
  • हरियाणा के करनाल जिले को ला ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस जिले में प्रदेश का पहला कल्चरल कोरिडोर विकसित भी किया जाएगा।
  • हरियाणा में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर मनाया जाएगा। इस बार 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती थी। अब इस दिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर शामिल होने वाली झांकी में हरियाणा के 10 ओलंपिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। वर्ष 2017 में पहली बार हरियाणा की झांकी परेड में शामिल हुई थी। इस झांकी की थीम भगवान श्री कृष्ण के कुरुक्षेत्र युद्ध के रथ जैसी थी। झाँकी में शामिल होने वाले खिलाड़ी –
    • बजरंग पूनिया (कुश्ती)
    • रानी रामपाल (हॉकी)
    • योगेश्वर दत्त (कुश्ती)
    • ममता खरब (हॉकी)
    • सुमित अंतिल (पैरा-एथलीट)
    • दीपक पूनिया (कुश्ती)
    • हरविंद्र (पैरा-आर्चरी)
    • योगेश कथुनिया (पैरा-एथलीट)
    • रामपाल (पैरा-एथलीट)
    • रंजीत (पैरा-एथलीट)
  • 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुई हरियाणा की झांकी का थीम थी – खेलों में नंबर वन हरियाणा
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि आजादी के 75 में अमृत महोत्सव तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश के 1000 युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। पंचकूला जिला के मोरनी के अलावा कलेसर दोषी अरावली में मेवात की पहाड़ियों में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स आरंभ किए जाएंगे।
  • हरियाणा के सिरसा जिला के मंडी डबवाली से संबंध रखने वाले तनिष्क सेठी को “पशुमोल ऐप” विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक 10 तरह के पैट्स की खरीद बेच कर सकते हैं और यह बिल्कुल फ्री है।
  • हरियाणा के करनाल जिले के आकाश कौशल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। आकाश ने कोविड महामारी के दौरान ऑनलाइन पोर्टल बनाकर स्वास्थ्य विभाग की मदद की। RTPCR टेस्ट के रिजल्ट को घर पर पाने का ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है।
  • हरियाणा में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव देश का सबसे लंबा चलने वाला सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त आयोजन बना है।
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।
  • ज्योति अरोड़ा और पंकज मेहता को हरियाणा के नए सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में विश्व का पहला सौर ऊर्जा संचालित हब बनाया जाएगा। यह एवियेशन से जुड़ा होगा ।
  • हरियाणा के रोहतक जिले की उन्नति हुड्डा ने उड़ीसा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोला गया है। इस से एक दिन में 576 गाड़ियों को चार्ज किया जा सकता है।
  • हाल ही में हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ,हिसार ने उद्यमिता (entrepreneurship) और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए यस बैंक के साथ समझौता किया है।
  • मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत इसका लाभ देने में हरियाणा का कैथल जिला प्रथम स्थान पर रहा है।
  • हरियाणा सरकार ने डॉक्टर मेधावी छात्र छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी वर्ग के मेधावी छात्रों को ₹8000 छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है।
  • हरियाणा की दिव्या शर्मा का चयन यूनेस्को में सीनियर कंसलटेंट के पद पर हुआ है
  • सम्राट मिहिर भोज गुरुकुल विद्यापीठ जगाधरी में स्थित है इसे सरकार द्वारा एक आदर्श संस्थान बनाया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पंचायत लैंड लीग पॉलिसी को बनाने का निर्णय लिया है। इस पॉलिसी के जरिए पंचायती जमीन को किराए पर दिया जा सकेगा और पंचायतों की आमदनी में इजाफा होगा।
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित हुई सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में सागर जागलान ने गोल्ड मेडल जीता है। यह पानीपत जिले के रहने वाले हैं।
  • हरियाणा सरकार ने सीवरेज सफाई के दौरान सीवरमैन की मौत हो जाने पर उनके परिजनों को दस लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है।
  • मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत इसका लाभ देने में हरियाणा का कैथल जिला प्रथम स्थान पर रहा है।
  • करनाल के सलारू गांव में स्थित राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (नेशनल हॉर्टिकल्चर रिचार्ज एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन) के द्वारा प्याज की नई गुलाबी रंग जी प्रजापति NHO-920 विकसित की गई है।
  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव व पूर्व डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर डॉ राघवेंद्र तोमर को भारत सरकार ने भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है इनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा
  • हरियाणा के अजय शर्मा को राष्ट्रीय युवा दिवस जो की प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है, उस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • इंडिया स्किल 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीमों ने कुल 11 पुरस्कार जीते हैं, जिसमें तीन स्वर्ण चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है
  • हरियाणा सरकार में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके सरकारी और निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों से ITI कोर्स करने के बाद पर उद्यमी अवार्ड देने का घोषणा की है। इस योजना के तहत जिला स्तर पर तीन श्रेष्ठ उद्यमियों को उद्यमी अवार्ड तथा क्रमशः ₹10000, ₹7500 और ₹5000 के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के कुल 5569 गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस वर्ष 82 गांव शामिल होंगे जिसमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 52 गाँव और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 30 गांव शामिल होंगे। यह म्हारा गाँव जगमग गाँव के अधीन हुआ है।

 

Monthly Current Affairs

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार