अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

  • हाल ही में हरियाणा सरकार ने तीन प्रकार के राज्य पुलिस पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें एक है मुख्यमंत्री पदक, जांच में उत्कृष्टता के लिए गृहमंत्री पदक और अन्य बेहतर कार्य करने के लिए हरियाणा पुलिस उत्तम सेवा पदक दिया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार में 6 अप्रैल 2005 से वचन पूर्ति मिशन की शुरुआत की है इस मिशन के तहत हरियाणा सरकार ने कश्मीरी पंडितों को बहादुरगढ़ झज्जर में उनकी जमीन को कस्टडी दिलाने का वचन दिया।
  • हरियाणा सरकार ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की खिलाड़ियों के डाइट भत्ते को ₹250 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया है।
  • हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग में एक अलग से विंग बनाए जाने की घोषणा की है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले के वजीराबाद में 11 एकड़ भूमि में 212 करोड़ रुपए की लागत से राव बिरेंदर सिंह खेल परिसर बनाया जाएगा।
  • हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग के टैक्स कलेक्शन में इस बार 18.32% की बढ़ोतरी हुई है।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के फतुपुर गांव में 120 एकड़ भूमि पर देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
  • हरियाणा के करनाल जिले के में आठवां सब्जी एक्सपो 2022 का आयोजन 9 से 11 अप्रैल के बीच किया गया।
  • इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर (रेवाड़ी) के नए वीसी के रूप में प्रोफेसर जे पी यादव को नियुक्त किया गया है।
  • पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान से वरिष्ठ गीतकार एवं चिंतक डॉ रमाकांत शर्मा (भिवानी) का चयन किया गया है, जिसकी सम्मान राशि ₹2.5 लाख है।
  • पंडित लख्मीचंद सम्मान के लिए हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए वीएम बेचैन (भिवानी) का चयन किया गया, जिसकी सम्मान राशि ₹2.5 लाख है।
  • हरियाणा गौरव सम्मान से डॉ राजेंद्र गौतम को सम्मानित किया जाएगा, जिसकी सम्मान राशि ₹2.5 लाख है।
  • श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान के लिए अंजू दुआ जैमिनी और नमिता राकेश का चयन किया गया है, जिसकी सम्मान राशि ₹2.5 लाख है।
  • हरियाणा के पंचकुला शहर को मिनी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा
  • हरियाणा के करनाल जिले की स्वाति नैन को जल शक्ति मंत्रालय का वाटर हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान के लिए डॉक्टर प्रद्युमन भल्ला (कैथल) का चयन किया गया है, जिसकी सम्मान राशि ₹2.5 लाख है।
  • शमशेर कोसलिया (महेंद्रगढ़) को कवि दयाचंद मायना सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी सम्मान राशि ₹2.5 लाख है।
  • हरियाणा के सुमित कुंडू ने थाईलैंड में आयोजित थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणा पुलिस की घुड़सवारी टीम ने 40 वी अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप और घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट 2022 में कुल 5 पदक जीते है।
  • “हिंद दी चादर” गीत में हरियाणा राज्य के सात ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन किए जा सकेंगे। 24 अप्रैल 2022 को पानीपत में प्रदेश स्तरीय प्रकाश उत्सव मनाया गया।
  • हरियाणा सरकार ने 13 अप्रैल 2022 को नगर दर्शन पोर्टल का शुभारंभ किया है
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक और मिनी एयरपोर्ट बनने जा रहा है।
  • हरियाणा की अरावली की पहाड़ियों में एक नया वन्यजीव सफारी पार्क विकसित किया जाएगा।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में देश का पहला माउंटेन बाइक के लिए BMX (Bicycle motocross) साइकलिंग ट्रेक बनने वाला है।
  • हरियाणा के सोनीपत जिले की ओजस्वी जोशी ने 200 देशों के नाम व उनकी मुद्राओं को 2 मिनट 23 सेकंड में सुनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की जेल में हरियाणा का पहला पेट्रोल डीजल एवं CNG पंप स्थापित किया गया है।
  • हरियाणा में 17 अप्रैल 2022 को ‘वित्तीय समावेश गौरव दिवस’ मनाया गया।
  • हरियाणा के पहलवान विजेंद्र सिंह ने 10 चलती बाइक को एक साथ अधिकतम समय के लिए रोककर ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है।
  • हरियाणा में SC खिलाड़ियों को पार्टिसिपेशन पर ₹18000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, वहीं महिला खिलाड़ियों को प्रति माह ₹1000 अतिरिक्त मिलेंगे।
  • हरियाणा के गुरुग्राम जिले के घाटा गांव में 40 हेक्टेयर में पहला नगर वन बनाया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य ने फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप और सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कुल 3 पदक जीते हैं, जिसमें दो रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल है। इस चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड के रांची में करवाया गया था।
  • हरियाणा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुसैदपुर (गुरुग्राम) जिले वर्ल्ड स्किल सेंटर स्थापित किया जाएगा।
  • हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली उन्नति हुड्डा का एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।
  • हरियाणा के पहलवान रवि दयानी मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में खेले जा रहे एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
  • नारनौंद की बेटी पर्वतारोही मीनू कालीरावण में नेपाल की मेरापिक चोटी पर तिरंगा लहरा कर देश का नाम रोशन किया है।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले में बनने जा रहा सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखा जाएगा।
  • हरियाणा राज्य ने 35 वीं सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 13 पदक जीते हैं। भारत ने कुल 17 पदक जीते हैं।
  • हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून तक करवाया जाएगा। इन खेलों में देश भर से लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। पंचकूला से गेम्स की शुरुआत की जायेगी इस के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ में दिल्ली में भी खेल आयोजित किए जाएंगे।
  • हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में हरियाणा राज्य में पिछले 7 वर्षों में कुल 8 पुरुस्कार जीते हैं।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले में 7500 मेगावाट का नया पावर प्लांट लगाया जाएगा।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 1 मई 2022 को प्रदेश में निर्मल सरोवर योजना की शुरुआत की है।
  • हरियाणा ने “द ओलंपिक सॉन्ग” हरियाणा स्पोर्ट्स सॉन्ग के लिए अंतर्राष्ट्रीय म्युज़ गोल्ड (MUSE Gold) पुरस्कार जीता है।
  • हरियाणा के करनाल जिले के गांव कैलाश में हॉकी स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। करनाल जिले में 2 करोड़ की लागत से कबड्डी का इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
  • हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में देश के 8 महान वैज्ञानिकों को 8 अप्रैल 2022 को सीनेट हॉल में गोयल अवार्ड सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
  • हरियाणा सरकार ने ग्राउंड स्टाफ का वेतन दोगुना करने का फैसला किया है।
  • हरियाणा राज्य हर घर नल से जल मिशन को पूरा करने में Top-3 राज्य में शामिल हुआ है। इस मिशन को सरकार द्वारा लक्ष्य से 2 वर्ष पहले ही पूरा कर लिया गया। पहला राज्य गोवा और दूसरा राज्य तेलंगाना है।
  • हरियाणा सरकार ने दो चरणों में कुल 570 अंत्योदय मेलों का आयोजन किया है।
  • डॉ जयभगवान गोयल (कुरुक्षेत्र) को आजीवन साहित्य साधना के लिए अकादमी द्वारा विशेष साहित्य साधना सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सम्मान राशि ₹5 लाख है।
  • महाकवि सूरदास सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार एवं ग़ज़लकार हरेराम समीप (फरीदाबाद) को सम्मानित किया जाएगा।

Monthly Current Affairs 2022

HSSC CET ADMIT CARD जिला परिचय : सिरसा | हरियाणा GK जिला परिचय : हिसार